
प्रतापगढ़। Electricity Issue: बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर न लगने की वजह से प्राथमिक विद्यालय भुपियामऊ के छात्रों व अध्यापकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Samman Samaroh: कमला नेहरू बालिका विद्यालय में मना ‘सत्र उत्सव’, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मेधावियों को सराहा
उक्त आशय का आरोप भुपियामऊ के पूर्व प्रधान आलोक कुमार सिंह एडवोकेट ने गुरुवार को जिला अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में लगाया है। आलोक सिंह ने आरोपित किया है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक कार्यवाही को अमल में नहीं लाया गया है, जबकि विद्युत विभाग द्वारा स्थलीय जांच कराकर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आवंटित हुआ था।
शिकायती पत्र पर विद्युत विभाग के एक्ससियन को नियमानुसार कार्यवाही कर आख्या देने का आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Hanuman Jayanti: चिलबिला हनुमान मंदिर में गूंजा जय श्री राम, सुंदरकांड के साथ काटा केक






Users Today : 2

