Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: कार्यकर्ताओं को धार दे रही BJP, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जारी

Pratapgarh News: कार्यकर्ताओं को धार दे रही BJP, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जारी

[the_ad id="14540"]
BJP
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने साझा किए विचार

प्रतापगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रशिक्षण महाभियान के तहत अब तक 19 मंडलों का प्रशिक्षण हो चुका है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र शुक्ल ने देते हुए बताया कि भाजपा प्रतापगढ़ के 19 मंडलों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। शनिवार को 7 मंडलों में प्रशिक्षण हो रहा है,जो रविवार को पूर्ण होगा।

इसे भी पढ़ें- Kutumb Milan: कुटुम्ब की संकल्पना से ही भारत की पहचान- डॉ. शुकदेव

विधानसभा रानीगंज अंतर्गत पृथ्वीगंज मंडल के प्रशिक्षण एवं सदर विधानसभा अंतर्गत सदर मंडल एवं नगर मंडल के प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने उद्बोधन दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल नगर मंडल में अपना उद्बोधन दिया एवं भाजपा के इतिहास विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य ने रानीगंज मंडल एवं सदर मंडल के प्रशिक्षण महाभियान में अपना उद्बोधन दिया। जिला महामंत्री राजेश मिश्र राजन ने विधानसभा बाबागंज के बाबागंज मंडल में अपना उद्बोधन दिया एवं जिला महामंत्री राजेश सिंह ने नगर मंडल में अपने विचार व्यक्त किए।

विश्वनाथगंज विधानसभा के किठावर मंडल में पूर्व जिला अध्यक्ष के के सिंह एवं सांसद प्रतिनिधि राय साहब सिंह ने विभिन्न सत्रों में अपना उद्बोधन दिया। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने पृथ्वीगंज मंडल में सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया।

 

इसे भी पढ़ें- Electricity Issue: स्कूल में नहीं लगा ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल हो रहे छात्र और शिक्षक, DM से शिकायत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?