Home » उत्तर प्रदेश » Ambedkar Jayanti 2026: समरसता दिवस के रूप में अम्बेडकर जयंती मनाएगा अधिवक्ता परिषद

Ambedkar Jayanti 2026: समरसता दिवस के रूप में अम्बेडकर जयंती मनाएगा अधिवक्ता परिषद

[the_ad id="14540"]
Advocates' Council

प्रतापगढ़। Ambedkar Jayanti 2026:  अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई की मासिक बैठक अधिवक्ता भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से अम्बेडकर जंयती को समरसता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें- Electricity Issue: स्कूल में नहीं लगा ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल हो रहे छात्र और शिक्षक, DM से शिकायत

बैठक के दौरान अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय परिषद की समालखा पानीपत में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का के. श्रीनिवासन मूर्ति को राष्ट्रीय अध्यक्ष व डी भरत कुमार को राष्ट्रीय महामंत्री एवं चुन्नीलाल अरोरा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पुनः निर्विरोध घोषित किए जाने पर प्रतापगढ़ ईकाई ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

वक्ताओं ने कहा कि पुनः नवमनोनीत सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं मार्गदर्शन में परिषद नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी तथा आशा व्यक्त किया कि अधिवक्ता समाज के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा एवं संवर्धन करेगी।

बैठक की अध्यक्षता मनोज सिंह व संचालन महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से उदिति गिरि, विनीत शुक्ल, दीपू सिंह, पंकज,भरत लाल वैश्य सहित आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Samman Samaroh: कमला नेहरू बालिका विद्यालय में मना  ‘सत्र उत्सव’, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मेधावियों को सराहा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?