Home » उत्तर प्रदेश » Kalash Yatra: कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

Kalash Yatra: कलश यात्रा से गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ शुभारंभ

[the_ad id="14540"]
Kalash Yatra:

प्रतापगढ़। Kalash Yatra: श्री हनुमान मंदिर चिलबिला पर भव्य कलश यात्रा के साथ राष्ट्र जागरण पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ का सोमवार से शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से चलकर चिलबिला स्टेशन से वापस होकर हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई।

इसे भी पढ़ें- Ambedkar Jayanti 2026: समरसता दिवस के रूप में अम्बेडकर जयंती मनाएगा अधिवक्ता परिषद

मंदिर परिसर में मंगल कलश स्थापित कर माता गायत्री की आरती उतारी गई। कलश यात्रा का नेतृत्व मंदिर समिति के व्यवस्थापक समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने किया। कलश यात्रा के समापन पर आरती पूजन कर सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर किशन लाल, सोनू महाराज, सुरेश अग्रवाल, प्रमोद कुमार, छेदीलाल, पवन उमरवैश्य, विवेक उमरवैश्य, मनोज कुमार, मोहनलाल यादव, शनि महाराज, छोटेलाल, आशीष कुमार, विवेक यादव आदि नगरवासी व मातृशक्ति कलश यात्रा में मौजूद रहीं। अंत में कार्यक्रम के व्यवस्थापक अवनीश चंद्र उपाध्याय ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

 

इसे भी पढ़ें- Kutumb Milan: कुटुम्ब की संकल्पना से ही भारत की पहचान- डॉ. शुकदेव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?