Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर किया सम्मानित

Pratapgarh News: वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर किया सम्मानित

[the_ad id="14540"]
Pratapgarh

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: वृद्धाश्रम महुली में रह रहे वृद्धजनों के साथ खुशियां साझा करने पहुंचे समाजसेवी रामचंदर उमरवैश्य ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र व माताओं को साड़ी आदि देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: समय के सदुपयोग और निरंतरता से ही मिलता है लक्ष्य- राम प्रकाश

इस मौके पर समाजसेवी ने सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि हमें यह प्रेरणा समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य से मिली। मैं भी यथासंभव यहां आश्रम में वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटने की कोशिश करता रहूंगा।

इस मौके पर एलायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा की वृद्ध दादा-दादी के आशीर्वाद ही हम सबको प्रगति के रास्ते पर ले जाएगा। इस मौके पर जवाहरलाल बच्चा ने भी विचार व्यक्त किये।

वृद्धाश्रम के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिवकुमार, बब्बू उमरवैश्य, सूरज कुमार उमरवैश्य, जवाहरलाल बच्चा, दादा जयराम, शिव बाबू, आशिक अली, धर्मेंद्र, अमित, पंकज आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें-  BJP Foundation Day: लाखों कार्यकर्ताओं के तप और समर्पण का परिणाम है पार्टी की सफलता- आशीष श्रीवास्तव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?