
प्रतापगढ़। Inauguration: जिला कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एस.पी. सिंह पटेल ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित आर.ओ. प्लांट, वाटर कूलर का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: गैंगस्टर मामले में आरोपी दोषी करार, चार साल की सजा
जलदान सबसे बड़ा दान
इस मौके पर सांसद डॉ. पटेल ने कहा कि “जलदान सबसे बड़ा दान होता है। उमस भरी गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है।” उन्होंने कहा कि कचहरी में प्रतिदिन हजारों लोग विभिन्न कार्यों से आते हैं, ऐसे में आर.ओ. प्लांट एवं वाटर कूलर की व्यवस्था लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना
इसके पश्चात् डॉ. पटेल ने यहां पर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और और निदान हेतु आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, कृष्णा मिश्रा एडवोकेट, अखिलेश पटेल एडवोकेट, रामराज ओझा एडवोकेट, मोहम्मद फरीद एडवोकेट, जाबिर एडवोकेट, संतोष चौधरी एडवोकेट, सुनील कुमार एडवोकेट, विशाल मौर्य एडवोकेट, बी एल वर्मा एडवोकेट, सांसद मीडिया वकार अहमद एडवोकेट सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- District Bar Elections: 34 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की आज होगी जांच






Users Today : 2

