
-
एक पौध मां के नाम रोपित करने का एलायंस क्लब का अभियान
प्रतापगढ़। Tree Plantation: एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण व पौधवितरण अभियान के क्रम में गुरुवार को कई स्थानों पर पौध रोपित करने के साथ ही पौध वितरण किया गया। क्लब के पदाधिकारियों के साथ अपने- अपने मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर दूसरों को भी प्रेरित किया गया।
पौधे लगाएं और उनकी सेवा करें
इस मौके पर क्लब के डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि मां के नाम एक-एक पौधरोपित कर उसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है।
इस अभियान में डीएफओ आशुतोष गुप्ता, शिवम यादव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, डॉ. लक्ष्मीकांत द्विवेदी वन विभाग, डॉ. गौरी शंकर, रूपेश कुमार यादव, अजीत कुमार फॉरेस्ट, डॉ. दयाराम मौर्य, शनि महाराज, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, अंशुमान सिंह, छेदीलाल, देवानंद, संतोष कुमार, आदर्श कुमार, शिवेश शुक्ल, परमानंद मिश्रा, विवेक कुमार, पूनम गुप्ता, रेखा उमरवैश्य, अर्चना खंडेलवाल, ज्योति, मेघा, सुधा अग्रवाल आदि शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- Inauguration: सांसद ने किया RO प्लांट और वाटर कूलर उद्घाटन






Users Today : 5

