
-
भाजपा अंतू मण्डल की बैठक में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
प्रतापगढ़। Pratapgarh News: नगर पंचायत गड़वारा अन्तर्गत भाजपा अन्तू मंडल की मासिक बैठक चौरा वार्ड में मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
विधायक ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी प्रशांत श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। चुनाव में जीत का रास्ता बूथ से होकर गुजरता है। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य ने कहा कि कार्यकर्ता केवल चुनाव जीतने का साधन नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और उसकी ताकत का आधार है। जब बूथ का कार्यकर्ता मजबूत और सक्रिय होता है, तभी संगठन मजबूत होता है और चुनाव में विजय का मार्ग प्रशस्त होता है।
सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी, प्रभारी, प्रवासी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों से संवाद कर सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से मंडल महामंत्री घनश्याम सिंह, महेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष अजय सरोज, राहुल वैश्य, आईटी संयोजक अभिषेक मिश्रा, सभासद देवेंद्र सिंह, बृजेश सिंह,ओमप्रकाश जायसवाल, विवेक त्रिपाठी, मंडल मंत्री अंजनी पांडेय, अनिल मिश्रा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, रामचरित्र मिश्रा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बद्री सोनकर, कुंदन तिवारी, सुखदेव कोरी, अजय पांडेय, उदयराज मौर्य, बाबूलाल वर्मा, हीरालाल प्रजापति, राकेश सरोज, मनोज श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Inauguration: सांसद ने किया RO प्लांट और वाटर कूलर उद्घाटन






Users Today : 16

