Home » ताजा खबरें » Farmer Protest: किसानों ने किया दिल्ली कूंच, छावनी में तब्दील हुए बॉर्डर, मोर्चे पर डटी पुलिस

Farmer Protest: किसानों ने किया दिल्ली कूंच, छावनी में तब्दील हुए बॉर्डर, मोर्चे पर डटी पुलिस

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। Farmer Protest March: संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में मार्च का ऐलान किया है। आज सोमवार को किसान नोएडा से दिल्ली की ओर कूंच कर रहे हैं। इसके चलते नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन के जरिए दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Farmers Movement: आज दिल्ली कूंच करेंगे किसान, पुलिस ने की फुल प्रूफ तैयारी, डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

इन मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे किसान  

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोर्चा से जुड़े 10 किसान संगठनों ने 25 नवंबर को प्रदर्शन कर महापड़ाव शुरू किया था और दो दिसंबर को दिल्ली कूंच करने का ऐलान किया था। किसान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाद किसान यमुना प्राधिकरण दफ्तर के सामने 28 नवंबर से धरने पर बैठे थे। किसान 10 फीसदी विकसित भूखंड, सभी किसानों को 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा, नए भूमि अधिग्रहण कानून के सभी लाभ, हाई पावर कमेटी द्वारा किसानों के हक में भेजी गई सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

कई चौराहों पर लगा जाम 

पुलिस ने ग्राउंड ज़ीरो पर बैरिकेड्स लगाए हैं और सुरक्षा व्यवस्था की है क्योंकि किसानों से दिल्ली तक कूच करने का ऐलान किया है। इसके अलावा, केसना, दादरी और अन्य स्थानों से दिल्ली की ओर जाने वाले मार्गों पर बैरिकेड्स और चौकियां स्थापित की गई हैं। नियंत्रण के कारण कई चौराहों पर जाम लग गया। कई किसान नेता नजरबंद हैं। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए 4,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

पुलिस, आरएएफ कर्मी और आतंकवाद विरोधी वाहन तैनात 

किसानों के दिल्ली में आगे बढ़ने से पहले ही, दिल्ली और यूपी के बीच चिल्ला सीमा पर पुलिस, आरएएफ कर्मी और आतंकवाद विरोधी वाहन किये गये हैं। दिल्ली और नोएडा के बीच डीपीआर बॉर्डर पर सुबह से लंबा जाम लगा है। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। इसके बाद सीमा के विभिन्न हिस्सों में सख्ती कर दी गई और अवरोधक लगा दिए गए।

यूपी में सभी बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात  

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद चिल्ला बॉर्डर पर पुलिस और आरएएफ की तैनाती को लेकर पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा कि उन्हें पहले कुछ किसान संगठनों के बारे में जानकारी मिली थी। उन्होंने ऐलान किया कि वह दिल्ली तक मार्च करेंगे। चूंकि इस समय संसद सत्र चल रहा है, इसलिए उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई कानून व्यवस्था न बिगड़े और यातायात भी न बाधित हो।  हम नोएडा पुलिस के साथ काम कर रहे हैं। दिल्ली और यूपी के सभी छोटे-बड़े बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है।

डायवर्जन लागू है 
  • नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर पर या उससे पहले ट्रैफिक जाम होने की स्थिति में, वाहन सेक्टर 128 जंक्शन से एप्रोच रोड होते हुए सेक्टर 94 से चरखा चौराहे पर पहुंचेंगे। यहां से डीपीआर और चिल्ला बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहनों को भी कालिंदी कुंज से दिल्ली की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • कालिंदी कुंज से आने वाले और दलित प्रेरणा स्थल के रास्ते नोएडा में प्रवेश करने वाले वाहनों को सेक्टर 37, 18 से डायवर्ट किया जाएगा।
  • जब किसान नोएडा की ओर दलित प्रेरणा स्थल के सामने पहुंचेंगे तो ग्रेनो की ओर से आने वाले ट्रैफिक को रिंग रोड से महामाया फ्लाईओवर और कालिंदी कुंज के साथ सेक्टर 37 की ओर मोड़ दिया जाएगा। सेक्टर 37 से होते हुए वाहनों को सेक्टर 18 के मुख्य बाजार मार्ग से अट्टा पीर होते हुए सीधे डीपीआर-चिल्ला बॉर्डर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • यदि किसान दलित प्रेरणा स्थल के सामने दिल्ली से आने वाली सड़कों को अवरुद्ध करते हैं, तो चिल्ला-डीपीआर सीमा से आने वाले वाहनों को सेक्टर 27, अट्टा पीर, अट्टा बाजार के सामने से होते हुए सेक्टर 37 की ओर ले जाया जाएगा। यहां से इसे नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे की ओर निर्देशित किया जाएगा।
 छावनी में तब्दील दिल्ली-नोएडा बॉर्डर

संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली कूच का एलान किया है। किसान दिल्ली कूच से पहले महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे से जुटना शुरू होंगे। किसान ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस की कोशिश किसानों को रोकने की होगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आस-पास व डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के रास्तों से आवागमन आसान नहीं रहने वाला है। पिछली बार भी किसान जब दिल्ली कूच के लिए जुटे थे तब काफीदेर तक यहां आस-पास की ट्रैफिक व्यवस्था कई घंटे पटरी से उतरी रही थी। ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: पीएम मोदी जो भी फैसला करेंगे मंजूर होगा: एकनाथ शिंदे

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?