Home » धर्म » Shiwala Mahotsav: बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज, रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल

Shiwala Mahotsav: बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज, रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • भोले बाबा के पूजा- अर्चन कर डीएम,एसपी करेंगे 14 को महोत्सव का शुभारंभ

प्रतापगढ़। Shiwala Mahotsav: नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव का आयोजन 14 व 15 फरवरी 2026 को किया गया है। उक्त महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे डीएम शिव सहाय अवस्थी व आईपीएस एसपी दीपक भूकर एवं एसडीएम सदर नैंसी सिंह द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

इसे भी पढ़ें- Medical Camp: चिकित्सा शिविर में पांच सौ से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

उक्त अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश मौजूद रहेंगे। यह जानकारी महोत्सव के आयोजक अधिवक्ता परमानंद मिश्र व संयोजक अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगा।

इस मौके पर राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। 14 फरवरी 2026 को सांध्य में मनोहारी झाकी की प्रस्तुति होगी जो रात्रि 11 बजे तक चलेगी। दूसरे दिवस 15 फरवरी को प्रातः भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, मेला व कृषि विभाग द्वारा खेती-किसानी की जानकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का शिविर का आयोजन किया जायेगा ।

अपराह्न 2: 30 बजे से पार्श्व गायक इण्डियन आइडल सीजन-2 के रवि त्रिपाठी की मौजूदगी में उनकी प्रस्तुति के साथ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन एवं शाम पांच बजे से अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान के साथ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन आरती के साथ प्रसाद वितरण कर महोत्सव का समापन होगा। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

 

इसे भी पढ़ें- Shivala Mahotsav: पौराणिक शिवाला मंदिर पर भव्यता से मनेगा 8वां महोत्सव

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?