
Today Gold Rate: भारत के प्रमुख शहरों जैसे कि मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, पटना और बेंगलुरु में आज भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दरअसल, सोने की कीमत वैश्विक बाजार के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है। यही वजह है कि इसमें रोज बदलाव आता रहता है। जैसे डॉलर की कीमत, मांग-आपूर्ति, आर्थिक परिस्थितियां, और त्योहारों का मौसम आदि। इसके अलावा सोने को निवेश के एक सुरक्षित के विकल्प के रूप में भी देखा जाता है, इसलिए लोग इसकी कीमत पर नजर रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gold Rate: आने वाले साल में भी शानदार रिटर्न देगा सोना, आज से ही करें निवेश, साल दर साल बढ़ रही कीमत
मुंबई
आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 920 रूपये की बढ़त के साथ 82,850 रूपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 850 रूपये की बढ़त के साथ 75,950 प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आज इसमें 920 की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹850 की बढ़त देखने को मिल रही है।
लखनऊ
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत आज 83,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹920 की बढ़त देखी जा रही हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹850 की बढ़त रिकार्ड की जा रही है।
पटना
पटना में आज 24 कैरेट सोना 920 रूपये की बढ़त के साथ 83,900 रूपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹76,000 प्रति 10 ग्राम है। इसमें 850 रूपये का उछाल देखने को मिल रहा है।
जयपुर
जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 83,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी 920 की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने का दाम 76,100 रूपये प्रति 10 ग्राम है, जिसमें ₹850 की बढ़त रिकार्ड की जा रही है।
अहमदाबाद
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव आज 83,900 रूपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी 920 रुपए की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 76,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसमें 850 रूपये की बढ़त दर्ज की गई है।
नोएडा
नोएडा में 24 कैरेट सोने का दाम 83,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है। यहां भी 920 की बढ़त दर्ज की गई है जबकि 850 रुपए की बढ़त के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
गाजियाबाद
गाजियाबाद में भी सोने के दाम में 920 रूपये की बढ़त देखने को मिल रही है। यहां सोना 24 कैरेट वाला सोना 83,000 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है। वहीं, 850 रुपए की बढ़त के साथ 22 कैरेट के सोने की कीमत 76,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कानपुर
कानपुर में 24 कैरेट सोना 83,000 रूपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिला रहा है। यहां ने 920 की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के लिए 76,100 रूपये प्रति 10 ग्राम चुकाने पड़ रहे हैं। यहां में सोने के दाम में 850 रूपये की बढ़त देखने को मिल रही है।
इसे भी पढ़ें- Gold-Silver Rate: अचानक बढ़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी









Users Today : 12

