
SBI WARNING: भविष्य में संभावित वित्तीय संकटों से पार पाने और जरूरतों को समझने के लिए निवेश करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। मौजूदा स्थिति में आम लोग भी विभिन्न निवेश विकल्पों तक पहुंच रखते हैं। वे बैंक FD, म्यूचुअल फंड, PPF, और शेयर बाजार जैसी जगहों पर अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार निवेश कर सकते हैं। हालांकि देश में बढ़ते साइबर धोखाधड़ी के मामलों ने न केवल आम नागरिकों को बल्कि सरकारों को भी चिंतित कर दिया है। इस संदर्भ में, भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए एक चेतावनी जारी की है।
इसे भी पढ़ें- Arjun Kapoor: साइबर फ्राड का शिकार हुए अर्जुन कपूर, फैंस को दी सतर्क रहने की सलाह
वायरल हो रहे डीपनेक वीडियो
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ये चेतावनी जारी की है। SBI ने लिखा है, ‘भारतीय स्टेट बैंक अपने सभी ग्राहकों और आम जनता को सावधान करता है कि उसके टॉप मैनेजमेंट के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किए जा रहे हैं, जो कुछ नये निवेश योजनाओं को शुरू करने या उनका सपोर्ट करने का दावा कर रहे हैं। ये वीडियो लोगों को टेक्नोलोजी के जरिये ऐसी योजनाओं में पैसा इन्वेस्ट करने की सलाह देने की कोशिश कर रहे है।
ALERT – PUBLIC CAUTION NOTICE pic.twitter.com/iIpTusWCKH
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) December 16, 2024
किसी भी झांसे में न आएं लोग
एसबीआई ने आगे लिखा है- हम स्पष्ट कर दे रहे हैं कि एसबीआई या उसके किसी भी अधिकारी ने ऐसी किसी भी निवेश योजना की पेशकश या समर्थन नहीं किया है और न करते हैं जो अवास्तविक या असामान्य रूप से ज्यादा रिटर्न का वादा करती हो। इसलिए, आम जनता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे डीपफेक वीडियो से जुड़ने और उनका शिकार होने से सतर्क रहे।
बढ़ रहा एआई का प्रयोग
यह ध्यान रखना जरूरी है कि देश और दुनिया में एआई का प्रयोग निरंतर बढ़ रहा है। हालांकि अभी इसकी गति धीमी है। इसके साथ ही, साइबर अपराधी भी साइबर धोखाधड़ी करने के लिए एआई का बेधड़क इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि विभिन्न प्रकार के साइबर धोखाधड़ी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, और इसके लिए कई प्रयास किए भी जा रहे हैं, लेकिन, लोगों को भी अपनी ओर से सजग रहने की आवश्यकता है। बड़े मुनाफे के लालच में फंसकर आप अपनी मेहनत की कमाई न गवाएं। सावधान रहे, और साइबर फ्राड से बचें।
इसे भी पढ़ें- Digital Arrest Cases: ठग से डरकर डॉक्टर ने होटल में लिया कमरा, सात घंटे बाद पुलिस ने कराया मुक्त









Users Today : 12

