Home » खेल » Border-Gavaskar Trophy से पहले मीडिया से रूबरू हुए गौतम गंभीर, दिए सभी सवालों के जवाब

Border-Gavaskar Trophy से पहले मीडिया से रूबरू हुए गौतम गंभीर, दिए सभी सवालों के जवाब

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का समय नजदीक आ रहा है। ये सीरिज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आस्ट्रेलिया में खेली जानी है। इसके लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इन सबके बीच टीम के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी सवालों के जवाब दिए। दरअसल, सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के मन में कई सवाल थे, जिनका गंभीर ने जवाब दिया है। प्रेस कांफ्रेस में गंभीर ने ये भी बताया कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा सीरीज के पहले टेस्ट में मौजूद रहेंगे या नहीं।

इसे भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा!

रोहित की मौजूदगी अभी कन्फर्म नहीं है 

बता दें कि बीते कई दिनों से इस बात की चर्चा हो रही है कि रोहित शर्मा सीरिज के पहले टेस्ट में टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे। रोहित शर्मा की संभावित उपस्थिति के बारे में बात करते हुए कोच गौतम गंभीर ने कहा, “अभी तक, रोहित शर्मा की उपस्थिति के बारे में कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है। हालांकि, उम्मीद है कि वे वहां मौजूद रहेंगे। इस बारे में सब कुछ सीरिज के शुरू होने से पहले आपको पता चल जायेगा।

 

केएल राहुल की तारीफ़ की

के.एल. राहुल के बारे में किये गये सवालों के जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, वे एक टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं, वे तीसरे नबंर पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, वह नंबर छह पर खेलने में सक्षम हैं। इसके लिए बहुत से टैलेंट की जरूरत होती है। इतना ही नहीं राहुल वनडे में विकेटकीपिंग का भी जिम्मा संभाल लेते हैं। सोचिये, कितने देशों की टीम में के.एल. राहुल जैसे खिलाड़ी हैं। राहुल, रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में एक शानदार विकल्प हैं।

रोहित की गैरमौजूदगी में बुमराह करेंगे टीम की कप्तानी

गंभीर ने यह भी साफ कर दिया कि अगर रोहित शर्मा सीरिज के दौरन उपलब्ध नहीं होंगे, तो जसप्रीत बुमराह भारत की कप्तानी करेंगे। अभी तक बुमराह इस सीरीज में  उप-कप्तान के तौर पर हैं।

रोहित-विराट का सपोर्ट किया

रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब फॉर्म पर किये गये सवालों का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, ‘सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी भी बहुत मेहनत कर रहे हैं, वे अभी भी जुनूनी हैं, वे अभी भी बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं और यह महत्वपूर्ण है। जीत के लिए ये भूख बहुत जरूरी होती है। ये दोनों बहुत मजबूत हैं।

 अपनी आलोचना का जवाब दिया

मुख्य कोच के तौर पर हो रही अपनी आलोचना का जवाब देते हुए गंभीर ने कहा, “जब मैंने कोच की जॉब ज्वाइन की थी, तभी से मुझे पता था कि यह प्रतिष्ठित काम है, लेकिन कठिन भी है। उन्होंने कहा, हम तीनों डिपार्टमेंट में मात खाए, हम सभी आलोचनाओं को स्वीकार करते हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने अच्छी तैयारी की है।   टेस्ट के पहले दिन के लिए ये दस दिन काफी अहम हैं।

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: कोच गौतम गंभीर को विराट से है ‘विराट’,  उम्मीद, खेलेंगे शानदार पारी, पूरे करेंगे 9000 रन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?