हिजबुल्लाह ने इजराइल पर दागी मिसाइलें, फेल हुआ आयरन डोम, एक मासूम सहित 7 घायल

इजराइल। सोमवार 11 नवंबर को हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने उत्तरी इज़राइल में एक बड़ा हमला किया। उसने एक के बाद एक 165 से ज्यादा रॉकेट दागे। इस हमले में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं इज़रायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने संकेत दिया कि लेबनान के साथ युद्धविराम वार्ता में “महत्वपूर्ण प्रगति” … Read more

KL राहुल को सता रही है टीम इंडिया की याद, T20 में वापसी की जताई इच्छा, IPL 2025 को लेकर कही ये बात 

जब आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के रिटेशन खिलाड़ियों की सूची जारी की गई तो उसमें से  केएल राहुल (KL Rahul) का नाम गायब था। पिछले सीजन में एलएसजी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद राहुल और टीम के मालिक संजीव गोयनका का एक वीडियो वायरल हुआ था, इसलिए, यह अनुमान लगाया … Read more

Zomato ने की नई पहल, अब नहीं बर्बाद होगा खाना, इस आकर्षक ऑफर के साथ बेचेगा कैंसल आर्डर

Zomato’s New Initiative: ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देने के बाद उसे कैंसल करने से खाने की बर्बादी होती है। इसे रोकने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने ‘फूड रेस्क्यू मिशन’ नाम से एक नई पहल शुरू की है। ज़ोमैटो फ़ूड रेस्क्यू पहल के तहत जब कोई कस्टमर ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के बाद … Read more

Skin Care Tips: अगर नहीं है सैलून जाने का समय, तो इन तरीकों से चमकाएं चेहरा

Skin Care Tips: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादी में शिरकत करने के लिए महिलाएं काफी तैयारी करती हैं। वे पार्लर जाने से लेकर स्टाइलिश कपड़े, ज्वेलरी और अन्य सामान खरीदती हैं। इसके साथ वे अपनी त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। शादी ही नहीं कोई भी फंक्शन हो महिलाएं खूबसूरत और … Read more

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे कार्तिक एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की निद्रा के बाद जागते हैं।यही वजह है इसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन को देवताओं के जागृत होने का … Read more

मणिपुर: CRPF कैंप पर हमला करने आए 11 उग्रवादी ढेर, एक जवान घायल

मणिपुर। मणिपुर (Manipur) के जिरीबाम जिले में सोमवार को सीआरपीएफ जवानों के साथ मुठभेड़ में कई उग्रवादी मार गिराए गये हैं। यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई जब कुकी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। हालांकि इस एनकाउंटर में एक जवान के भी घायल होने की खबर है, जिसे तत्काल हेलीकाप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें-Manipur Violence: नहीं बुझ रही मणिपुर की आग, महिला का रेप कर जिन्दा फूंका, उग्रवादियों ने जलाए 17 घर

तीन दिन से लगातार हो रहे हमले

manipur

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में सोमवार सुबह एक किसान उस समय घायल हो गया जब उग्रवादियों ने आसपास की पहाड़ियों से गोलीबारी की। यह हमला इंफाल घाटी में काम कर रहे किसानों पर कुकी उग्रवादियों के लगातार तीसरे दिन हमले करने की घटना का हिस्सा है। हमले की खबर मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे आर जवाबी कार्रवाई की।  इसी दौरान सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच एक छोटी मुठभेड़ हुई। वहीं घायल किसान को इलाज के लिए पीएचसी यांगून पोकेपी ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

खेती का काम कर रही महिला की हत्या

इससे पहले शनिवार 9 नवंबर को अपने खेत में काम कर रही एक 34 वर्षीय महिला किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हमला चुराचांदपुर जिले के पहाड़ी इलाके में हुआ था। इस हमले के बाद से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। इसके बाद रविवार को भी संनसबी, साबुंखोक खुन्नौ और थम्नापोकपी क्षेत्रों में भी इसी तरह के हमले  किये गये।

लंबा रहा है यहां जातीय संघर्ष का इतिहास

गौरतलब है कि मणिपुर में लगभग एक साल से अधिक समय से जातीय संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक दो सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। वहीं  हजारों लोग अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए हैं। यह हिंसा इंफाल घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय और आसपास के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच चल रही है। मणिपुर में हिंसा का इतिहास जातीय और राजनीतिक संघर्षों से जुड़ा हुआ है। राज्य में कुकी, नागा और मैतेई समुदायों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है।

कई चरमपंथी गुट उभरे हैं

मणिपुर का मुद्दा स्वतंत्रता, पहचान और स्वशासन के अधिकार से भी जुड़ा है। 1990 के दशक से, जातीय पहचान की रक्षा करने और राज्य से अलगाव की मांग करने के उद्देश्य से मणिपुर में कई चरमपंथी संगठन उभरे हैं। परिणामस्वरूप, हिंसा, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयां अक्सर होती रहती हैं, जिससे देश के सामाजिक और राजनीतिक माहौल में अस्थिरता पैदा होती है।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, नारायणपुर मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को किया ढेर

मल्लिकार्जुन ने आतंकियों से की PM मोदी और CM योगी की तुलना, कहा-‘देश की एकता को तोड़ना चाहती है BJP’

झारखण्ड। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjuna) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते हुए कहा कि ये दोनों अपने भाषणों में विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बटेंगे तो कटेंगे’ पर सवाल उठाया … Read more

Villagers Created A Ruckus: मंदिर में दलितों की एंट्री से नाराज ग्रामीणों ने काटा बवाल, मूर्तियां रखी बाहर, तनाव

कर्नाटक। कर्नाटक के मांड्या के हनकेरे गांव में स्थित सदियों पुराने कालभैरवेश्वर स्वामी मंदिर में दलितों के घुसने से नाराज ग्रामीणों ने बवाल (Villagers created a ruckus) कर दिया और विरोध स्वरूप मन्दिर में रखी मूर्तियों को उठाकर बाहर रख दिया। इन मूर्तियों का उपयोग उत्सव के दौरान गांव के चारों ओर परिक्रमा के लिए … Read more

Border-Gavaskar Trophy से पहले मीडिया से रूबरू हुए गौतम गंभीर, दिए सभी सवालों के जवाब

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) का समय नजदीक आ रहा है। ये सीरिज भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आस्ट्रेलिया में खेली जानी है। इसके लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना भी हो चुके हैं। इन सबके बीच टीम के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सभी सवालों के … Read more

प्रयागराज में सड़क पर उतरे UPPSC अभ्यर्थी, पुलिस से हुई झड़प, इस चीज की कर रहे हैं मांग

प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 के  नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रतियोगी अभ्यर्थी (UPPSC candidates) आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने सोमवार को लोक सेवा आयोग चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्र हाथों में नारे लिखे … Read more