
Border-Gavaskar Trophy: आगामी 22 नवंबर से आस्ट्रेलिया में बार्डर-गवास्कर ट्राफी की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए भारतीय टीम ने आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर ली है। संभावना जताई जा रही है कि भारत के खिलाफ इस सीरिज में ऑस्ट्रेलिया के नाथन मैकस्वीनी और उस्मान ख्वाजा ओपनिंग कर सकते हैं। ऐसे में नाथन मैकस्वीनी पर कंगारूओं को अच्छी शुरूआत देने का दारोमदार रहेगा, लेकिन इस वक्त वह भारतीय टीम के एक गेंदाबाज को लेकर काफी नर्वस है। इस गेंदबाज का नाम है जसप्रीत बुमराह।
इसे भी पढ़ें- Border-Gavaskar Trophy से पहले मीडिया से रूबरू हुए गौतम गंभीर, दिए सभी सवालों के जवाब
आसन नहीं होगा जसप्रीत को खेलना
नाथन मैकस्वीनी का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह को खेलना आसान नहीं होगा। उनके लिए ये बहुत मुश्किल होने वाला है। इस आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का कहना है कि, हालांकि मैं बेस्ट हूं, मैं इस अवसर को भुनाने के लिए तैयार हूं और लगातार कड़ी मेहनत भी कर रहा हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि यह मेरे लिए आसान नहीं होने वाला है।
नाथन मैकस्वीनी करेंगे ओपनिंग

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बार्डर-गवास्कर ट्राफी में उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करेंगे। नाथन मैकस्वीनी को भरोसा है कि वह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का आसानी से सामना कर लेंगे, लेकिन जसप्रीत बुमराह को लेकर वे पशोपेश में हैं। मैकस्वीनी का कहना है कि, पर्थ की चुनौती मेरे लिए कठिन होगी, लेकिन मैं जानता हूं कि मुझे अपनी मदद खुद करनी होगी। इसके लिए मैं लगातार जसप्रीत बुमराह के वीडियो देख रहा हूं और उनकी गेंदबाजी का सामना करने के लिए खुद को अभ्यस्त कर रहा हूं। उन्होंने कहा, किसी नये गेंदबाज को खेलना हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण होता है।
22 नवंबर से शुरू होगी सीरिज
नाथन मैकस्वीनी का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की अनोखी गेंदबाजी का सामना करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। इसे लेकर किये गये सवाल पर उन्होंने कहा, वे इसके लिए लगातार अपने बेसिक्स पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर मुझे पता है कि मुझे गेंद छोड़ने की तकनीक आनी चाहिए ताकि गेंदबाज से अपनी तरफ गेंदबाजी करवा सकूं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली का आगाज 22 नवंबर से हो रहा है। ये मैच आस्ट्रेलिया के विभिन्न स्टेडियम्स में खेला जायेगा। सीरिज का पहला टेस्ट मैच पर्थ में होना है।
इसे भी पढ़ें-इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, झटके इतने विकेट






Users Today : 51

