Home » अन्य » Winter Season In Delhi: आखिर दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, गर्मी से परेशान लोग कर रहे सवाल

Winter Season In Delhi: आखिर दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, गर्मी से परेशान लोग कर रहे सवाल

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली।  एक समय था जब ठंड के मौसम की बात आती थी तो दिल्ली की सर्दी (Winter Season In Delhi) का जिक्र जरूर किया जाता था, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हो रहा है। इस साल नवंबर का दूसरा सप्ताह भी शुरू हो गया है, लेकिन सर्दी दूर-दूर तक नहीं नजर आ रही है। लोग रात में एसी चलाकर सो रहे हैं। शाम के समय आइसक्रीम का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि सर्दी पड़ने के इस सीजन में अभी गर्मी क्यों पड़ रही है? आइये जानते हैं इसकी वजह…

इसे भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: सख्त हुई सरकार, कहा- ‘अब पराली जलाई तो खैर नहीं, लगेगा ज्यादा जुर्माना’

सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है तापमान 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की कमी और हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की कमी के कारण दिल्ली में तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर है। कहने का मतलब ये है कि पिछले साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में रात का तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास था,  लेकिन इस साल तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।  हैरानी की बात ये है कि आने वाले दिनों में और भी गर्मी पड़ने की संभावना है।

 जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहा ऐसा

जलवायु परिवर्तन के कारण औसत वैश्विक तापमान बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर ठंड की अवधि पर पड़ता है। दरअसल, जलवायु परिवर्तन बर्फबारी और ठंड के पैटर्न में असंतुलन पैदा कर रहा है, जिससे भारत जैसे देशों में ठंड के मौसम का अनुभव पहले की तुलना में देर से हो रहा है। यह परिवर्तन उत्तरी भारत में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसका कारण पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी हवाएं हैं।

पश्चिमी विक्षोभ डालता है मौसम पर असर 

दिल्ली में ठंड के मौसम का आगमन एक खास वायुमंडलीय स्थितियों पर निर्भर करता है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं, जिन्हें पश्चिमी विक्षोभ भी कहा जाता है, मौसम परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस वर्ष हवा की गति कम है, इसलिए ठंड आने में समय लग रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होती है और इसके परिणामस्वरूप उत्तर भारत ठंड पड़ती है, लेकिन इस साल अभी ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें-Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा सांसों पर संकट, आसमान में धुंध और जहरीली हवा के बीच रहने को मजबूर लोग

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?