Home » राजनीति » BJP President Election: जनरेशन शिफ्ट की तैयारी में भाजपा, युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

BJP President Election: जनरेशन शिफ्ट की तैयारी में भाजपा, युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

[the_ad id="14540"]
BJP President Election:
  • नितिन नबीन बन सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष, किया नामांकन 
  •  संगठन में शामिल किये जाएंगे 55 साल से कम उम्र के पदाधिकारी

नई दिल्ली। BJP President Election: भारतीय जनता पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए राष्ट्रीय संगठन में नये पदाधिकारियों की भर्ती की जा रही है, जिनकी उम्र 55 साल से कम होगी। विभिन्य राज्यों से शामिल होने वाले इस युवा पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी जायेगी।

इसे भी पढ़ें- Delhi Riots 2020: उमर-शरजील को जमानत न मिलना कांग्रेस के मुंह पर जोरदार तमाचा है: BJP

2029 की तैयारी में भाजपा

BJP President Election:

पार्टी सूत्रों का कहना है कि, संगठन में ये बदलाव 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मद्देनजर किया जा रहा है। इस बदलाव का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और राजनीतिक संदेश को साफ़ और असरडार बनाना है। ये भी माना जा रहा है कि, नई टीम में ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका जुड़ाव संघ से हो यानी जिनकी विचारधारा पार्टी और आरएसएस से मिलती हो और उनकी पृष्ठिभूमि भी संघ से हो। हालांकि, कुछ बाहरी युवा नेताओं को भी संगठन में जगह दी जाएगी।

हो रही मंत्रियों के कामकाज कीसमीक्षा

रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी के 3.0 सरकार के दो साल पूरे होने से पहले संगठन और सरकार दोनों स्तरों बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने नामांकन कर दिया है।

पार्टी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि, वर्तमान समय में केंद्र सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा जोर शोर से हो रही है। संगठन में नए पदाधिकारियों के शामिल होने के बाद मंत्रिपरिषद में भी बदलाव किये जाने की संभावना है।  दरअसल, 2021 से लेकर अब तक मंत्रिपरिषद में किसी भी तरह का बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में कई मंत्री ऐसे हैं, जो दो-दो विभाग संभाल रहे हैं। वहीं, कुछ तो ऐसे हैं जो अपने राजनीतिक करियर के आखिरी दौर में हैं।

राज्यसभा पर नजर

BJP President Election:

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि, आने वाले एक साल में राज्यसभा की 70 से ज्यादा सीटें खाली होने वाली हैं, जिनमें से करीब 30 भाजपा सांसद रिटायर होंगे। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि, वह राज्यसभा में कम से कम 33 सीटें जीत सकती है। हालांकि, इसके लिए किसे-किसे नॉमिनेट किया जायेगा, ये आने वाला समय बतायेगा।

भाजपा शासित और गैर शासित दोनों राज्यों में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इधर, उत्तर प्रदेश में सामाजिक संतुलन के हिसाब से बदलाव किया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि, यूपी में किसी बड़े नेता को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजस्थान और बिहार में कैबिनेट में बदलाव पर विचार किया जा रहा है। वहीं मणिपुर में सरकार गठन को अंतिम रूप देने का प्रयास भी तेजी से किया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें- Open Letter To India: नए साल पर पड़ोसी मुल्क से आया खुला पत्र, लिखा- पाकिस्तान को जड़ से उखड फेंको, हम साथ हैं

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?