Home » अन्य » Rashifal 13 November 2024: कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Rashifal 13 November 2024: कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

[the_ad id="14540"]

मेष: मेष राशि (Rashifal) वालों को व्यावसायिक तौर पर लाभ मिलेगा और आपकी प्रगति से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके दफ्तर में भी काम का माहौल बहुत अच्छा रहेगा और सभी काम आपसी सहयोग से पूरे होंगे। बच्चों के करियर को लेकर चिंता बढ़ रही। आपके कुछ बकाया काम भी पूरे होने की संभावना है। पूरा परिवार एक मज़ेदार शाम बिता सकता है।

इसे भी पढ़ें- Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी कल, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

वृषभ: वृषभ राशि वाले लोगों को करियर में लाभ होगा और आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। आप राजनीतिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे और सरकार तथा अधिकारियों के साथ गठजोड़ से लाभ प्राप्त करेंगे। नए अनुबंध और आगामी सभी कार्य संपन्न होने से आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कुछ मामलों में आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संतान को कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन: मिथुन राशि वाले लोगों को व्यावसायिक रूप से लाभ होगा और उन्हें वांछित सफलता मिलेगी। आप अपने बच्चे की स्कूल या प्रतियोगिताओं में अप्रत्याशित सफलताओं के बारे में सुनकर प्रसन्न होंगे। शाम को आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। रात्रि के समय आपको रोमांचक, मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा और आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क: कर्क राशि के लोग भाग्यशाली हैं और संभावना है कि आपको अच्छी संपत्ति प्राप्त होगी। कहीं अटका हुआ सारा पैसा निकल सकता है। आपकी कमाई में प्रगति होगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। शाम से रात तक आपके धन में वृद्धि होगी और आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है और आज आपके लिए आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। वाणी की सौम्यता से सम्मान मिलेगा। प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। आज आपको किसी कार्यवश अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शत्रुओं को आपस में लड़ाकर ही नष्ट और परास्त किया जा सकता है।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए यह आज अच्छा दिन है और व्यापार में उनकी किस्मत उन्हें बहुत लाभ दिलाएगी। आज अकल्पनीय सफलताएं प्राप्त होंगी। संतान को भी सभी मामलों में शुभ समाचार प्राप्त होते हैं। दोपहर में, आप किसी मुक़दमे में जीत सकते हैं। भाग्य से आपको अपना बकाया पैसा वापस मिल जाएगा। आपके शुभ कार्यों में खर्च करने से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 तुला: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए शुभ है। आज आपको करियर के लिहाज से फायदा होगा और आपके आसपास खुशी का माहौल बनेगा। कई दिनों से चली आ रही व्यापारिक समस्या सुलझ सकती है। कहीं से अधिक धन मिलने मन प्रसन्न रहेग। आपको निकट या दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध गहरा होगा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों को करियर में फायदा होगा। चूंकि आपका स्वास्थ्य स्थिति ठीक नहीं है इसलिए आपको इस बारे में किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बीमारी की अवस्था में आराम करना अच्छा होता है। काम में ख़ुद पर ज़्यादा तनाव न डालें। जब भी आपके पास समय हो टहलें। आज का दिन बिजनेस के लिए शुभ है।

धनु: धनु राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग से अच्छी पहुंच का लाभ मिलेगा। आपको अपने रिश्तेदारों से अच्छी खासी धन राशि प्राप्त हो सकती है। शाम के समय सामाजिक कार्यक्रम में भाग लें सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है और सफलता आपका इंतजार कर रही है। आर्थिक मामलों में दिन सफलता से भरा रहेगा और आपकी प्रगति के योग हैं। नये प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय वाद-विवाद या झगड़े में न पड़ें। शाम के समय प्रिय मेहमानों का स्वागत करने और अपने धन में वृद्धि होगी।

कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है और बिजनेस में आप भाग्यशाली रहेंगे। आगर आज अनावश्यक वाद-विवाद से बचें तो आपको लाभ होगा। कुछ मुद्दों पर आपको निराशाजनक समाचार मिल सकता है। बुरी खबर सुनकर अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। इसलिए सावधान रहें और वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन: मीन राशि वालों को व्यावसायिक लाभ मिलेगा और धन-संपत्ति में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज आपको किसी से पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। धार्मिक स्थानों की यात्रा और धर्मार्थ उद्देश्यों पर धन खर्च कर हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें-Vidur Niti: जीवन बर्बाद कर देते हैं ये चार भाव, हमेशा बना कर रखनी चाहिए दूरी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?