Home » आज फोकस में » Birsa Munda Birth Aanniversary: अब ‘बिरसा मुंडा चौक’ के नाम से जाना जायेगा दिल्ली का सराय काले खां चौक

Birsa Munda Birth Aanniversary: अब ‘बिरसा मुंडा चौक’ के नाम से जाना जायेगा दिल्ली का सराय काले खां चौक

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (Birsa Munda Birth Aanniversary) के अवसर पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली के सराय काले खां आईएसबीटी चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चौक का नाम बदलने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें- Winter Season In Delhi: आखिर दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, गर्मी से परेशान लोग कर रहे सवाल

जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जन्म दिवस 

Birsa Munda Birth Anniversary

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर शुक्रवार को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रह है। केंद्र सरकार ने साल 2021 में मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम भी आयोजित जा रहे हैं।चौक का नाम बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ”मैं आज घोषणा कर रहा हूं कि आईएसबीटी बस स्टैंड के सामने वाला बड़ा चौक भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाएगा। इस प्रतिमा और इस चौक का नाम देखकर न केवल दिल्ली के लोग बल्कि अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर आने वाले लोगों को भी उनके जीवन से प्रेरणा मिलेगी।”

 

अमित शाह ने किया विशाल प्रतिमा का अनावरण

इससे पहले आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली में सराय काले खां के पास बांसेरा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर एक विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद जनजातीय गौरव दिवस मनाने के लिए बिहार के जमुई पहुंचे रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से करीब 200 किलोमीटर दूर जमुई जिले के एक सुदूर गांव में इस अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम भाग लेंगे।

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा बिहार दौरा है। इससे पहले बुधवार को उन्होंने दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी थी। दरअसल, जमुई जिले की सीमा झारखंड राज्य से लगती है, जहां इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

 सिक्के और डाक टिकट का अनावरण करेंगे पीएम 

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज जमुई में बिरसा मुंडा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाल टिकट जारी करेंगे। इस मौके पर वह आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। केन्द्रीय खाद्य उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर उत्साह जताया है। बता दें कि पासवान दो बार जमुई से  लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

 

बिरसा मुंडा कौन थे?

बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे और आदिवासी समुदाय के लोग उन्हें भगवान का दर्जा देते थे। उनके जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में बिहार के आदिवासी इलाके उलीहातू में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेशवाद और धर्मांतरण जैसी अरुचिकर गतिविधियों के खिलाफ आगाह करते हुए आदिवासियों को एकजुट करने का काम किया था।

इसे भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ा सांसों पर संकट, आसमान में धुंध और जहरीली हवा के बीच रहने को मजबूर लोग

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?