Home » क्राइम » Jhansi Medical College Incident: बड़ा खुलासा, एक्सपायरी डेट के थे आग बुझाने वाले सिलेंडर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

Jhansi Medical College Incident: बड़ा खुलासा, एक्सपायरी डेट के थे आग बुझाने वाले सिलेंडर, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

[the_ad id="14540"]

 झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड (Neonatal intensive care unit) में  शुक्रवार 15 नवंबर की रात अचानक से आग लग गई (Jhansi Medical College Incident)।  इस घटना में कम से कम 10 शिशुओं की मौत हो गई जबकि 16 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये हैं, जिन्हें पास के ही सुपरस्पेशलिटी वार्ड में भर्ती कराया गया है। झांसी में हुए इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। इसके अलावा सीएम ने पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक देने का ऐलान किया है। इधर, इस ह्रदय विदारक घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में लगी भीषण आग, 10 शिशुओं की मौत, कई गंभीर

Jhansi Medical College

जानकारी आ रही है कि अस्पताल में आग बुझाने के लिए लगाये गये सिलेंडर एक्सपायरी डेट के थे, जिससे वह ठीक तरीके से काम नहीं कर सके और आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। अब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

 

 पूर्व सीएम अखिलेश ने की सख्त कार्रवाई की मांग 

झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे पर दुःख जताते हुए प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- “झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग की चपेट में आने से 10 बच्चों की मृत्यु एवं कई बच्चों के घायल होने का समाचार बेहद दुखद एवं चिंताजनक है, सबके प्रति संवेदनात्मक श्रद्धांजलि, पूर्व सीएम ने आगे लिखा आग लगने की वजह ‘ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर’ बताई जा रही है। ऐसा लग रहा है कि ये सीधे-सीधे चिकत्सीय प्रबंधन व प्रशासन की लापरवाही है या फिर खराब क्वॉलिटी के आक्सीजन कॉन्संट्रेटर का इस्तेमाल होना। इस हादसे के सभी जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 बसपा मुखिया मायावती ने जताया दुःख 

झांसी की घटना पर बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की आकस्मिक मौत से कोहराम मचा हुआ है।  इस घटना के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हों उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।  उन्होंने लिखा,  ऐसी घटनाओं की भरपाई करना असंभव है, लेकिन फिर भी राज्य को पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करनी चाहिए।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी की घटना पर दुख जताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”झांसी मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) में हुई आग लगने की घटना में बच्चों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। प्रभावित परिवारों और बच्चों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। साथ ही जो बच्चे घायल हैं ,मैं उनके अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने झांसी हादसे पर टिप्पणी करते हुए कहा, ”नवजात बच्चों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, हम परिजनों के साथ मिलकर नवजातों के शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।  घटना की पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी, जो स्वास्थ्य विभाग करेगा। दूसरी जांच पुलिस प्रशासन अग्निशमन विभाग की टीम करेगी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। अगर कहीं कोई चूक पाई जाती है तो उसके लिए जो भी ज़िम्मेदार होगा उसके खिलाफसख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा। डिप्टी सीएम ने कहा, सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है।

सुबह झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे डिप्टी सीएम 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज सुबह झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रवेश किया और घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही ये भी कहा कि, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा।

इसे भी पढ़ें-  तकनीकी खराबी की वजह से देवघर एयरपोर्ट पर रुका पीएम मोदी का विमान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?