Home » शिक्षा » Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

[the_ad id="14540"]
Rakshabandhan 2026
  • छात्राओं ने भेजा सैनिकों के लिए रेशम के धागे का प्यार

अम्बिकापुर। Rakshabandhan 2026:  सैनिकों का सम्मान, बहनों का प्यार श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं द्वारा बनायी गयी राखियों में दिखी। महाविद्यालय की छात्राओं ने पारम्परिक रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं।  मोर्चे पर तैनात सेना के जवानों, भाइयों के लिए राखियां तैयार कर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव को मंगलवार को सौंप दिया।

इसे भी पढ़ें- Cyber Security: सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचना जरूरी- अमोलक सिंह ढिल्लो

राखी पहुंचाना एकजुटता की पहचान

Rakshabandhan 2026

राखी तैयार करने वाली शिप्रा दत्ता, मीनल सिंह, रागिनी तिवारी, तृप्ति साहू, तुलसी पटेल ने बताया कि, जो सैनिक इस त्यौहार पर बार्डर की सुरक्षा कर रहे हैं, घर से दूर हैं, उन तक राखी पहुंचाना हमारी एकजुटता की पहचान है।

500 से अधिक राखियां बनीं

Rakshabandhan 2026

क्रिएटिविटी क्लब प्रभारी डॉ. वंदना पांडेय ने बताया कि रेशम के धागे, मोतियों और सजावटी सामग्रियों का उपयोग करके 500 से अधिक राखियां बनायी गयी हैं। छात्राओं के इस सार्थक प्रयास ने देशभक्ति, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रेरित किया है।

Rakshabandhan 2026

राखी बनाने एवं संग्रह में सहायक प्राध्यापक स्वाति शर्मा, निशा सिंह, निधि शुक्ला, साक्षी गोयल, विभा तिवारी,आदि ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?