Home » अन्य » Vaishno Devi Yatra: अब कटरा से मात्र एक घंटे में पहुंच सकेंगे वैष्णो देवी

Vaishno Devi Yatra: अब कटरा से मात्र एक घंटे में पहुंच सकेंगे वैष्णो देवी

[the_ad id="14540"]

जम्मू। Vaishno Devi Yatra:  वैष्णो देवी एक ऐसा धार्मिक स्थान है, जहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त माता के दरबार पहुंचते हैं। ये तो हम अभी जानते हैं, जाने के लिए यहां बोर्ड द्वारा कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिनमें खच्चर, पिट्ठू, और अब तो ऑटो भी है। ये सब आपको भवन से पहले तक छोड़ देते हैं। यही नहीं सांझीछत पर हेलीकॉप्टर की भी सुविधा दी गई है, जिसकी मदद से आप 15 मिनट में ऊपर तक पहुंच सकते हैं। यहां से भवन तक का रास्ता कुछ ही किमी का रह जाता है।

इसे भी पढ़ें- पार्टनर के साथ बिताने चाहते हैं क्वालिटी टाइम, तो जरूर आइए पंचमढ़ी, मन मोह लेंगे वाटर फॉल और पहाड़ियां

और तो और भैरो मंदिर तक जाने के लिए भी अब केबल राइड शुरू कर दी गई है, जो आपको दो से तीन मिनट में पहुंचा देती है, लेकिन अब वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वालों के लिए और भी बड़ी राहत मिलने वाली है और वो क्या है इस बात की जानकारी हम इस लेख में  देने जा रहे हैं।

 बनेगा रोपवे 

Vaishno Devi Yatra

तीर्थयात्रा को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से कटरा तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। इस केबल कार के निर्माण से यात्रा का समय 6 से 7 घंटे से घटकर 1 घंटा रह जाएगा। अभी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वालों को काफी ऊंची चढ़ाई चढ़नी होती है। अगर कोई बिना रुके पैदल जाए तो 6-7 घंटे लग जाते है, लेकिन अगर घोड़े पर बैठ कर जाए तो माता के भवन तक का सफर चार घंटे में पूरा हो जाता है। हेलीकाप्टर से जाने के बाद भी अभी 2.5 किमी तक पैदल चलना पड़ता है। इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की लागत से वैष्णो देवी मंदिर, कटरा शहर और सांझीछत के बीच एक रोपवे तैयार किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बहुत आराम मिलेगा।

कब से मिलेगी सुविधा

आप भी सोच रहे होंगे कि यह सुविधा कब से मिलनी शुरू होगी तो हम आपको बता देते हैं कि इस केबल कार का परिचालन 2026 से शुरू होने के आसार हैं। इस केबल कार से करीब 1000 लोग सफर कर सकेंगे। हालांकि अभी भी यहां लाखों की संख्यां के श्रद्धालु आते हैं। इस साल तो भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऐसा कहा जाता है कि इस वर्ष 86 लाख से अधिक भक्त वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं और जल्द ही ये संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। पिछले साल 95 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किये थे।

कैसे पहुंचे वैष्णो देवी 

रेल मार्ग:  कटरा रेलवे स्टेशन वैष्णो देवी का निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और जम्मू जैसे प्रमुख भारतीय शहरों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।हवाई मार्ग: जम्मू हवाई अड्डा वैष्णो देवी का निकटतम हवाई अड्डा है और कटरा से लगभग 50 किमी दूर है। जम्मू हवाई अड्डे से कटरा तक टैक्सी या बसें उपलब्ध हैं।सड़क मार्ग: वैष्णो देवी तक सड़क मार्ग से भी पहुंचा जा सकता है।

कितनी है दूरी 

पैदल मार्ग: कटरा से माता वैष्णो देवी मंदिर की दूरी लगभग 12-13 किलोमीटर है।
पंजीकरण: यात्रा से पहले, आपको कटरा से “यात्रा पर्ची” (यात्रा परमिट) प्राप्त करना होता है। यह परमिट कटरा में यात्रा स्वागत कक्ष से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।

दरबार तक जाने का रास्ता 

घोड़े/पालकी: जो लोग चल नहीं सकते उनके लिए यहां घोड़े और पालकी की व्यवस्था है।
बैटरी वैन: अर्धकुमारी से भवन तक बैटरी वैन सेवा उपलब्ध है।
हेलीकाप्टर सेवा: कटरा से सांझीछत तक हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध है। हेलीकॉप्टर की उड़ान के बाद आपको 2.5 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
इसे भी पढ़ें-वाराणसी में भव्य तरीके से मनी देव दीपावली, काशीवासियों ने गंगा घाट पर दीयों से लिखा ‘बटोगे तो कटोगे’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?