Home » आज फोकस में » Sambhal Violence: जिस-जिस ने उठाया पत्थर, वह जाएगा जेल, 100 से ज्यादा संदिग्धों की हुई पहचान

Sambhal Violence: जिस-जिस ने उठाया पत्थर, वह जाएगा जेल, 100 से ज्यादा संदिग्धों की हुई पहचान

[the_ad id="14540"]

संभल। Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के चौथे दिन भी माहौल तनावपूर्ण है लेकिन शांति बरकरार है। इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्कूल, यूनिवर्सिटी और बाजार अब खोल दिए गये हैं। हालांकि, इंटरनेट सेवा अभी भी बंद हैं। एसपी केके विश्नोई ने कहा कि इंटरनेट सेवाएं भी जल्द बहाल कर दी जाएंगी। इस हिंसा में शामिल 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: राहुल गांधी के संभल आने की सूचना पर पुलिस ने की नाकेबंदी

जल्द बहाल होंगी इंटरनेट सेवाएं 

Sambhal Violence

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पुलिस ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी जो अभी भी बंद ही है। हालांकि अन्य गतिविधियां चालू कर दी गईं है। मंगलवार को स्कूल और बाजार खोल दिए गये। इंटरनेट सेवाएं भी शीघ्र ही शुरू कर दी जाएंगी। पुलिस ने इस घटना में 100 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान की है। उस सभी सीसीटीवी कैमरों को जब्त कर लिया गया है, जिनमें उपद्रवी दिख रहे हैं। जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। मस्जिद के सर्वे के दौरान जिन – जिन लोगों ने पत्थर उठाए थे, सभी को जेल भेजा जायेगा।

सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को भेजा गया नोटिस 

एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटों में 27 लोगों को जेल भेजा गया। इनमें से 25 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। एसपी ने कहा कि 23 नवंबर को संभल के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क को बीएनएस की धारा 168 के तहत नोटिस दिया गया है।

हालात सामान्य बनाने की कोशिश 

Sambhal Violence

मुरादाबाद के डिविजनल कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि अब तक सात एफआईआर दर्ज की गई हैं, 22 लोगों को नामजद किया गया है और 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 74 लोगों की पहचान की गई है और अतिरिक्त लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हमारी प्राथमिकता स्थिति को सामान्य बनाना है, लोग सहयोग करें, न केवल जांच में बल्कि स्थिति को सामान्य करने में भी। इस मामले में सभी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि कल तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।’

खुले में नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने सभी पेट्रोल पंपों को पेट्रोल और डीजल की खुली बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। डीएम ने संभल में खुले कंटेनर, कैन और बोतलों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है। आशंका है कि घटना के बाद पेट्रोल और डीजल की बिक्री बढ़ सकती है। यही वजह है कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए डीएम ने ये आदेश जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: सपा सांसद ने उकसाया भीड़ को, पुलिस कर्मियों को मारने का था प्लान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?