Home » राजनीति » अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध, पदयात्रा में अनजान शख्स ने किया हमला

अरविन्द केजरीवाल की सुरक्षा में सेंध, पदयात्रा में अनजान शख्स ने किया हमला

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां पदयात्रा के दौरान किसी ने उन पर तरल पदार्थ फेंकने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी शख्स को दबोच लिया है।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव में मोदी के साथ खड़ा रहूंगा, अगर बीजेपी कर दे ये काम: अरविंद केजरीवाल

सौरभ भारद्वाज ने की निंदा

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के बारे में बताते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”जिस तरह से अरविंद केजरीवाल पर यह हमला किया गया, वह बेहद निंदनीय है।’ केजरीवाल पर हाल में ही कई बार हमला किया गया है। उन्होंने कहा,  वर्तमान समय में दिल्ली में कोई भी सुरक्षित नहीं है, भाजपा नेता यात्रा करते हैं और बैठकें करते हैं लेकिन उन पर हमला नहीं किया जाता। सिर्फ केजरीवाल पर ही हमला क्यों होता है? दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चौपट हो गई है।

 

आरोपी गिरफ्तार

फ़िलहाल केजरीवाल पर तरल पदार्थ फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम आदमी पार्टी ने बिना नाम लिए इस हमले के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें- Excise Policy Issue: अरविंद केजरीवाल को HC से झटका, ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?