Home » अन्य » Shani Gochar: 2025 में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, बना देंगे सभी काम

Shani Gochar: 2025 में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, बना देंगे सभी काम

[the_ad id="14540"]

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के लिए एक राशि में मौजूद रहता है। सभी नौ ग्रह समय-समय पर अपनी राशि और नक्षत्र बदलते रहते हैं। करीब ढाई साल बाद यानी 2025 में शनि देव राशि परिवर्तन करते हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुम्भ राशि को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस वर्ष शनि देव चांदी का पाया भी धारण करेंगे,  जिसका तीन राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- December Rashifal 2024: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा दिसंबर का महीना, मिलेंगे मनोवांछित फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव जब किसी राशि में गोचर करते हैं तो लग्न उदय से चंद्रमा की स्थिति के माध्यम से पाया यानी पांव निर्धारित होता है कि शनि देव कौन सा पाया धारण करेंगे। ज्योतिषी बताते हैं कि शनि के चार तरह के पांव या पाया होते हैं- सोना, चांदी, लोहा और तांबा। साल 2025 में शनि देव, देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान उदय लग्न से दूसरे चरण में चंद्रमा, 5वें और 9वें घर में होने से वे चांदी का पाया धारण करते हैं।

 वृश्चिक राशि

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि अगर शनि के पास चांदी का पाया हो तो सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। पेशेवर और व्यावसायिक दोनों तरह से विकास करने का अवसर है। आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिगड़े हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नये काम में रुचि बढ़ सकती है।

तुला राशि

पारिवारिक समस्याएं सुलझ सकती हैं। कर्ज से मुक्ति मिलने के भी योग हैं। आप अपने सभी प्रयासों में सफल होंगे। आप घर या कार खरीदने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको अपने पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि

शनिदेव का पाया धारण करना कुंभ राशि वालों के लिए सबसे उत्तम माना जा रहा है। इस दौरान आपके सभी काम पूरे होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आने वाला समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। हालांकि कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आर्थिक लाभ होगा और धन कमाने के नये स्रोत भी मिलेंगे। दिन-रात मेहनत करना और अच्छे कर्मों का फल जल्द मिलेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि शनि का ये गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ फलदायी होगा।

इसे भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: 15 दिसंबर के बाद मालामाल हो जाएंगे इन तीन राशियों के जातक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?