
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 1 मार्च को खेला जा सकता है। टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। यह गेम पाकिस्तान के सिर्फ तीन शहरों में ही खेला जा सकता है, लेकिन रावलपिंडी का नाम इस सूची में नहीं है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबला भी दुबई में ही खेला जायेगा। हालांकि आईसीसी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
इसे भी पढ़ें-Champions Trophy 2025: PCB के मंसूबों पर फिरा पानी, अब POK नहीं ले सकेगा चैंपियंस ट्रॉफी
टीम इंडिया दुबई में खेल सकती है अपने सभी मैच
आईसीसी जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी करेगी। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया अपने सभी मैच दुबई में खेल सकती है। उसकी एक मार्च की पाकिस्तान से भिड़ंत हो सकती है। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचती है तो यह मुकाबला भी दुबई में होगा। इसके अलावा फाइनल भी दुबई में ही खेला जा सकता है।
युएई कर रहा सह मेजबानी
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के दो शहरों का चयन किया गया है। इनमें कराची और लाहौर शामिल हैं, लेकिन रावलपिंडी का नाम हटाया जा सकता है। रावलपिंडी ने आयोजन की मेजबानी का अधिकार खो दिया है। हालांकि ऐसा क्यों, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। संयुक्त अरब अमीरात 2025 चैंपियंस कप की सह-मेजबानी कर रहा है।
हाइब्रिड मॉडल में होगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट का एक सेमीफाइनल पाकिस्तान में खेला जाएगा और दूसरा सेमीफाइनल दुबई में होगा। अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो यह टूर्नामेंट भी दुबई में ही आयोजित किया जाएगा। बता दें कि ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में आयोजित की जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: ICC हल कर रहा भारत-पाक विवाद, जल्द जारी होगा चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल






Users Today : 38

