
Vastu Tips: हमारे जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका आदान-प्रदान करने से न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि जीवन में परेशानियां भी आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसी चीजी होती हैं जिनका लेन-देन करने से घर में अशांति और नकारात्मकता आती है। साथ ही धन की भी हानि होती है। आज हम आपको उन 7 चीजों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनका लेनदेन करने से आपके जीवन में बर्बादी आ सकती हैं। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के हिसाब से किन चीजों का लेन देन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2024: इन चार राशि के जातकों के लिए शुभ होगी सोमवती अमावस्या, जानें कब है
जूते

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जूतों का लेन देन गलती से भी नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है। साथ ही आपमान और कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दूसरों के पहने हुए जूते लेने से उस व्यक्ति की निगेटिविटी आपके ऊपर आ सकती है।
झाड़ू

घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए झाड़ू का प्रयोग किया जाता है। झाड़ू बदलने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।
कैंची

कैंची को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कैंची का आदान-प्रदान करने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है और धन की हानि हो सकती है।
काला कपड़ा

काला कपड़ा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। ऐसे में अगर आप काले कपड़े का लेन देन करते हैं तो आपके जीवन ने भी नकारात्मकता आ सकती है, जिससे आपका जीवन बर्बाद हो सकता है।
मृत व्यक्ति का सामान

मृत व्यक्ति का सामान अशुभ माना जाता है। ऐसे में उसके सामान को लेने या देने से जीवन में तमाम तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही आपको आर्थिक और मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। यह पुराने जमाने के नियमों पर आधारित है।
नमक

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार नमक धन और समृद्धि का प्रतीक होता है। ऐसे में यदि नमक का लेन-देन किया जाता है, तो यह घर में धन की हानि की वजह बन सकता है जिससे आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
टूटे बर्तन

टूटे हुए बर्तन को अशुभ माना जाता है। इसका इस्तेमाल न तो खुद करना चाहिए और न ही इसे किसी को देना चाहिए। ये नकारात्मकता को बढ़ाता है। इसके इस्तेमाल में धन की हानि होती है।
इसे भी पढ़ें- Somvati Amavasya 2024: इन चार राशि के जातकों के लिए शुभ होगी सोमवती अमावस्या, जानें कब है






Users Today : 2

