Home » आज फोकस में » Israel-Hamas: हमने मारा था हानिया को, इजराइल का कबूलनामा, जो हमारे खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा…

Israel-Hamas: हमने मारा था हानिया को, इजराइल का कबूलनामा, जो हमारे खिलाफ हाथ उठाएगा, उसका हाथ काट दिया जाएगा…

[the_ad id="14540"]

इजराइल। Israel Hamas War: इजराइल ने मंगलवार 24Israel-Hamas दिसंबर को स्वीकार किया कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में हमास के पूर्व प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने यमन में हूती विद्रोहियों के नेतृत्व को नष्ट करने की भी चेतावनी दी है। एक समाचार एजेंसी ने इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के हवाले से कहा कि हूती पर भी कड़ा हमला करेंगे। हम उनके नेतृत्व को नष्ट कर देंगे, जैसा हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानिया  (याह्या) सिनवार और (हसन) नसरल्लाह के साथ किया था, वैसा ही हम होदेइदा और सना में भी करेंगे। इज़रायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने ये भी कहा कि, जो कोई भी इज़रायल के खिलाफ हाथ उठाएगा उसका हाथ काट दिया जाएगा।’

इसे भी पढ़ें-Israel-Hamas War: बंधकों को छोड़ दो, वरना मध्य पूर्व में मच जाएगी तबाही, हमास को ट्रंप की धमकी

31 जुलाई को हुई थी हनियेह 

बता दें कि इस साल 31 जुलाई को हानिया की हत्या कर दी गई थी। अब करीब पांच महीने बाद इजरायल ने उसकी मौत की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार ने हमास के पूर्व प्रमुख की हत्या की बात कभी स्वीकार नहीं की थी, लेकिन ईरान और हमास की तरफ से लगातार इजराइल पर आरोप लगाए जाते रहे हैं।

 

कैसे हुई थी इस्माइल हानिया की हत्या

Israel-Hamas

हानिया की 31 जुलाई को तेहरान के एक गेस्टहाउस में विस्फोट में मृत्यु हो गई थी। यह बताया जा रहा था कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए हानिया के आगमन से कई सप्ताह पहले इजरायली एजेंटों ने विस्फोटक लगाए थे। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि हनियेह को उनके आवास के बाहर “शॉर्ट-रेंज प्रोजेक्टाइल” द्वारा मार दिया गया था। ईरानी सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर इजरायली ऑपरेशन का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में ईरान और इजरायल के बीच चौतरफा युद्ध की आशंका पैदा हो गई थी। स्थिति ये पैदा हो गई थी कि तेहरान और उसके सहयोगियों, हमास और हिजबुल्लाह की धमकियों के बाद अमेरिका को अतिरिक्त लड़ाकू जेट और नौसेना के युद्धपोत तैनात करने पड़े थे।

इसे भी पढ़ें- Syria Civil War: इजराइल ने नष्ट किए सीरिया के सैन्य बुनियादी ढांचे, दागी 350 से अधिक मिसाइलें

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?