
अमेरिका। Chinese satellite in US: अमेरिका के आसमान में आधी रात को अचानक से एक अलग नजारा देखने को मिला। यहां आसमान से आग की बारिश शुरू हो गई, जिसे देख स्थानीय लोग चौंक गए। ऐसा लग रहा कि जैसे कोई मिसाइल आ रही है या फिर कोई उल्कापिंड गिरने वाला हो और उससे आग की बौछार हो रही हो। हालांकि, जब इसकी सच्चाई सामने आई तो सब हैरान रह गये। दरअसल जो भी हुआ उसमें चीन का एंगल सामने आया है।
इसे भी पढ़ें- Syria Civil War: इजराइल ने नष्ट किए सीरिया के सैन्य बुनियादी ढांचे, दागी 350 से अधिक मिसाइलें
वायुमंडल में पैदा हुई घर्षण की स्थिति

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुपरव्यू -1 02 उपग्रह की रफ्तार की वजह से वायुमंडल में घर्षण की स्थिति पैदा हो गई और आसमान में आग लग गई। इसके बाद यह मिसिसिपी, अर्कांसस और मिसौरी की तरफ आगे बढ़ गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीनी सैटेलाइट की स्पीड 2700 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से भी ज्यादा थी। अब इसकी फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें आप आसमान में एक आग का गोला बना हुआ देख सकते हैं।
सोशल मीडिया पर आ रही प्रतिक्रिया

इस संबंध के हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स के खगोलशास्त्री जोनाथन मैकडॉवेल का कहना है कि, सुपरव्यू -1 02 सैटेलाइट (GaoJing 1-02 commercial imaging satellite) आधी रात के समय न्यू ऑरलियन्स के ऊपर टूट गया। इस घटना को देखकर लुइसियाना, अलबामा, मिसिसिपी, अर्कांसस और मिसौरी के लोग चौंक गए। अमेरिकी उल्का सोसाइटी ने इसे 120 से अधिक बार देखा। वहीं कई लोगों ने इसकी तस्वीरें भी क्लिक की। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, मैंने अभी-अभी अलबामा में एक उल्का को धरती पर गिरते हुए देखा है, यह काफी बड़ा था।
27,400 किमी की रफ़्तार से जा रहा था सुपरव्यू

लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, सुपरव्यू -1 02 उपग्रह 27,400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहा था, तभी 21 दिसंबर की रात 11 बजकर आठ मिनट पर अचानक से ये नीचे आ गया और न्यू ऑरलियन्स के ऊपर हमारे वायुमंडल में प्रवेश कर गया।
इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन को मिली अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की मंजूरी, इधर रूस ने दाग दी 210 मिसाइलें और ड्रोन






Users Today : 37

