Home » मनोरंजन » Parineeti Chopra: परिणीति ने कराया फोटोशूट, दिलकश अदाओं के दीवाने हुए फैंस

Parineeti Chopra: परिणीति ने कराया फोटोशूट, दिलकश अदाओं के दीवाने हुए फैंस

[the_ad id="14540"]

Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट शूट की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। उनका आउटफिट इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
एक्ट्रेस ने आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की है। शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक दिलकश फोटोशूट कराया जिसमें वह अपनी छह साल पुरानी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Parineeti Chopra

छह साल पुरानी ड्रेस में बिखेरी अदाएं

एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में परिणीति अपनी छह साल पुरानी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटोज के साथ उन्होंने के कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा- मैंने यह ड्रेस कल एक इवेंट में पहनी थी, ठीक वैसे ही जैसे मैंने कई साल पहले पहनी थी। मुझे बताइए पहले इसे मैंने कहां  पहनी थी।

Parineeti Chopra

दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में परिणीति ने गोल्डन ड्रेस कैरी की थी। उन्होंने ये ड्रेस इससे पहले फिल्म ‘केसरी’ के प्रमोशन के दौरान पहनी थी।

Parineeti Chopra

अब परी को एक बार फिर से इस ड्रेस में देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। हर कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है।

Parineeti Chopra

एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- ‘आप पहले भी गॉर्जियस थीं और अब भी गॉर्जियस हैं’। वहीं एक अन्य ने लिखा- “गोल्डन गर्ल।

Parineeti Chopra

परिणीति चोपड़ा ने अपने गोल्डन लुक को छोटे घुंघराले बालों और हैवी मेकअप से पूरा किया है। गोल्डन ड्रेस में शेयर हर तस्वीर में उनकी अलग अदा देखने को मिल रही है। काम की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार दिलजीत दोसांझ के साथ ‘चमकीला’ में नजर आई थीं।

 इसे भी पढ़ें-  Karan Johar: लेडीज पर्स लेकर निकले करण जौहर, चर्चा में आया लेटेस्ट लुक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?