
450 Years Old Dead Body: भारत के गोवा में एक ऐसा चर्च है जो पूरी दुनिया में मशहूर है। क्रिसमस पर यहां बहुत से लोग प्रार्थना करने आते हैं। आइए जानते हैं क्या खास है इस चर्च में।

गोवा के पणजी में स्थिति इस चर्च में एक पार्थिव शरीर रखा है जो लगभग 450 साल पुराना है। ये पार्थिव शरीर है सेंट फ्रांसिस जेवियर का, जो रोमन कैथोलिक इतिहास के सबसे सफल मिशनरियों में से एक माने जाते थे।

कहा जाता है कि सेंट फ़्रांसिस जेवियर ने आधुनिक समय में ईसाई धर्म की स्थापना में अहम योगदान दिया था। साल 1622 में सेंट फ्रांसिस जेवियर को संत घोषित किया गया था। इन्हें गोवा का भगवान भी कहा जाता है।

यही वजह है कि गोवा के ‘बेसिलिका ऑफ़ बॉम जीसस’ चर्च में संत का पार्थिव शरीर 450 साल से सुरक्षित रखा हुआ है। मान्यता है कि फ्रांसिस जेवियर की पार्थिव शरीर में आज भी दिव्य शक्तियां मौजूद हैं, जिसके चलते आज तक ये खराब नहीं हुआ है।

बताया जाता है कि हर साल में एक बार इस पार्थिव शरीर को लोगों के दर्शन के लिए बाहर निकाला जाता है। आखिरी बार साल 2014 उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बाहर निकाला गया था। उनका पार्थिव शरीर कांच के एक ताबूत में रखा गया है और ये आज भी सही सलामत है।

कहा जा रहा है कि साल 2024 में 21 नवंबर पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बाहर निकाला गया है, लोग पांच जनवरी तक इसके दर्शन कर सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर भारी संख्या में लोग इस चर्च में पहुंचते हैं और पार्थिव शरीर के दर्शन करते हैं।
इसे भी पढ़ें-Plane Crash: आसमान में आग का गोला बना प्लेन, 110 यात्री थे सवार, देखें खौफनाक वीडियो
इसे भी पढ़ें-Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश









Users Today : 9

