
Astrology: ज्योतिष शास्त्र कहता है कि शुक्र ग्रह हर 26 दिन में राशि बदलते हैं। अब एक बार फिर शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होने वाला है। शुक्र ग्रह का जब भी राशि परिवर्तन होता है, तो वह अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। इस बार शुक्र युति बनाने जा रहे हैं। इस बार शुक्र शनि के साथ युति बनायेंगे। दरअसल, शुक्र का राशि परिवर्तन 28 दिसंबर को होने जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- Sindoor Lagane Ke Niyam: सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं लगाना चाहिए सिंदूर, जानें क्या कहता है शास्त्र
28 दिसंबर को रात 11:28 बजे शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि का स्वामी शनि पहले ही यहां विराजमान है। शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद दोनों ग्रहों की युति बनेगी। शुक्र और शनि की युति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर अशुभ। वहीं इन तीन राशि के जातकों को इस दौरान बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं वह कौन सी तीन राशियां हैं।
धनु राशि
इस राशि के तीसरे भाव में शुक्र और शनि की युति होगी। इस दौरान धनु राशि वाले लोगों को अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त, आपको ऋण लेने या पैसे उधार लेने की भी नौबत आ सकती है। नए मुकदमों से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है। इस दौरान धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है।
कन्या राशि
इस राशि के छठे भाव में शुक्र और शनि की युति बनेगी। इस दौरान कन्या राशि के जातक अनावश्यक खर्चों के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि आपकी ज़रूरतें पूरी नहीं हुईं तो यह तनाव का कारण बन सकता है। आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य और जीवनशैली पर भी ध्यान दें।
मीन राशि
शुक्र और शनि की युति इस राशि के लोगों के लिए गंभीर परेशानियां खड़ी कर सकती है। मीन राशि के 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति बनेगी। इस दौरान मीन राशि के जातक की आर्थिक स्थिति कुछ खराब हो सकती है। कोई भी बिजनेस या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस दौरान यात्रा करते समय सावधानी अवश्य बरतें।
इसे भी पढ़ें- Gemstone: इन राशियों के जातक ने पहनें पन्ना और टाइगर रत्न, जीवन में मच जाएगी उथल-पुथल









Users Today : 125

