Home » अन्य » Vastu Tips: घर ने यहां लगाएं हनुमान जी की मूर्ति, मिलेगा संकटों से छुटकारा

Vastu Tips: घर ने यहां लगाएं हनुमान जी की मूर्ति, मिलेगा संकटों से छुटकारा

[the_ad id="14540"]

Vastu Tips: हनुमान जी को संकट मोचन भी कहा जाता है। माना जाता है कि बजरंगबली की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी संकट नहीं आता है। घर में भी  सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2025 एक खास साल होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार 2025 के अंकों को जोड़ने पर आधार अंक 9 बनता है। इसका स्वामी ग्रह मंगल है और हनुमान जी को मंगल ग्रह का स्वामी माना जाता है। ऐसे में हनुमान जी की विशेष कृपा पाने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इस साल घर की इन दिशाओं में बजरंगबली की मूर्ति या तस्वीर लगाना शुभ रहेगा।

 इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: पैसों के साथ गलती से भी न रखें ये चीजें, हो जाएंगे कंगाल

इसे भी पढ़ें-

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर बनाना और उसमें सामान रखना बेहतर होता है। इसके अलावा घर में हनुमान जी की मूर्ति और चित्र स्थापित करने से सुख, शांति और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही घर से सभी प्रकार के रोग और दोष दूर होते हैं और परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास बढ़ता है।

 उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल में अपने घर से दक्षिण दिशा में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं, जिसमें उनके कंधे पर भगवान राम विराजमान हो। इससे 2025 में आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

हनुमानजी की ध्वजा वाली तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार 2025 में घर की पश्चिम दिशा में ध्वज के साथ खड़ी अवस्था में हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। इससे आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और आप अपने सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

महाबली वीर हनुमान

2025 में बजरंगबली की वीर मुद्रा में खड़ी और गदा धारण की हुई तस्वीर शुभ होती है। ऐसी तस्वीर घर से दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आता है और साहस मजबूत होता है।

संजीवनी बूटी वाले हनुमान जी

क्या आप अपने घर में पुरानी और गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाना चाहते हैं? इसलिए साल 2025 में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में संजीवनी बूटी पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी तस्वीर लगाने से घर में हनुमान जी की कृपा बनी रहती है और बीमारियां भी दूर होती हैं।

बैठे हुए मुद्रा में हनुमानजी 

वास्तु शास्त्र के अनुसार 2025 में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठी हुई अवस्था में हनुमान जी की लाल तस्वीर लगाएं। इससे आपका गुस्सा काबू में रहेगा। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है।

पंचमुखी हनुमान जी

साल 2025 में पंचमुखी हनुमान जी की एक तस्वीर या मूर्ति अवश्य लगाएं। कहा जाता है कि हनुमानजी की इस तस्वीर को दरवाजे के सामने या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक बनाए रखता है।

 

 इसे भी पढ़ें- Vastu Tips: गलती से भी नहीं करना चाहिए इन 7 चीजों का लेन देन, होता है आर्थिक नुकसान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?