Home » सबसे अच्छी खबर » Constipation Causes: जब मिलने लगें ये संकेत, तो समझ लो खतरनाक रूप ले चुकी है कब्ज

Constipation Causes: जब मिलने लगें ये संकेत, तो समझ लो खतरनाक रूप ले चुकी है कब्ज

[the_ad id="14540"]
Constipation Causes

Constipation Causes: कब्ज, पेट खाली न हो पाना, पाचन और पेट से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। इसके परिणामस्वरूप व्यक्ति का पेट ठीक ढंग से साफ नहीं हो पाता है। ऐसे लोगों को बार-बार फ्रेश होने की जरूरत महसूस होती है, लगातार पेट में दर्द और ऐंठन का अनुभव होता रहता है, जिससे वे हमेशा अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। कब्ज एक दीर्घकालिक स्थिति है जो पाचन तंत्र के बिगड़ने से होती है। कुछ लोगों को इस स्थिति के कारण मल त्यागने में भी कठिनाई होती है, लेकिन इसका भी टाइप 2 होता है, जो अधिक गंभीर होता है। आइए जानते हैं कब्ज को लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं।

इसे भी पढ़ें-Constipation Treatment: सर्दियों में परेशान कर रही है कब्ज, राहत दिलाएंगे ये देशी नुस्खे

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, कब्ज एक आम समस्या है और हर कोई कभी न कभी इससे पीड़ित होता है, लेकिन इसका टाइप 2 भी होता है जो गंभीर स्थिति का होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि टाइप 2 कब्ज ऐसा होता है, जिससे 10 फीसदी लोग ही प्रभावित होते हैं।

क्या है टाइप 2 कब्ज  

विशेषज्ञों का कहना है कि टाइप 2 कब्ज का एक रूप है जो केवल 10% लोगों को प्रभावित करता है। इस प्रकार की कब्ज के कारण लोगों का सुबह उठना मुश्किल हो जाता है। इन लोगों की नाभि बायीं ओर अधिक खिंची हुई होती है। इस प्रकार के रोगी का पेट हमेशा ऐंठा हुआ, कठोर तथा सूजा हुआ रहता है। ट्रूमेड्स वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में कहा गया है कि इस प्रकार की कब्ज दवाओं के अत्यधिक उपयोग के कारण होती है। अगर किसी को रीढ़ की हड्डी में चोट है, तो वह भी इस प्रकार के कब्ज से पीड़ित हो सकता है। ऐसी कब्ज गर्भावस्था के दौरान भी हो सकती है।

टाइप 2 कब्ज के लक्षण
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • पेट फूला हुआ और कठोर होता है
  • सुबह  फ्रेश होने में मुश्किल आती है
  • बेचैनी महसूस करना
  •  पेट में जलन महसूस होना
ये है बचाव का तरीका 
  • डाइट में शामिल करें फाइबर युक्त चीजें, जैसे साबुत अनाज, फल और हरी पत्तेदार सब्जियां
  • शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पियें।
  • नियमित व्यायाम करें ताकि शारीरिक गतिविधि बनी रहे और पाचन तंत्र को क्रियाशील रहे।
  • आंवला, नींबू जैसी चीजों का सेवन करें।
  •  आहार में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
  • प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करें।
  • किशमिश का पानी पीने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Banana for Health: कब्ज और दस्त में फायदेमंद होता है केला, जान लें खाने का सही तरीका और सही समय 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?