Home » आज फोकस में » UP Will Get Another Highway: यूपी को मिलेगा 700 किमी लंबा एक और हाईवे, इन जिलों से होकर गुजरेगा

UP Will Get Another Highway: यूपी को मिलेगा 700 किमी लंबा एक और हाईवे, इन जिलों से होकर गुजरेगा

News Portal Development Companies In India
UP Will Get Another Highway

 लखनऊ। UP Will Get Another Highway:  उत्तर प्रदेश में नए हाईवे की तैयारी शुरू हो गई है। यह हाईवे 15 जिलों से होकर गुजरेगा और राज्य में कनेक्टिविटी को और बेहतर करेगा। गोरखपुर और शामली के बीच इस हाईवे के बनने से भारत-नेपाल सीमा की निगरानी और आसान हो जाएगी। NHAI की तरफ से इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही इसका सीमांकन भी कर दिया जाएगा। यह हाईवे लखनऊ, सीतापुर और बरेली जिलों से होकर गुजरेगा।

इसे भी पढ़ें- Maximum Expressways: देश के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे, यहां जानें

यूपी में बेहतर हो रही कनेक्टिविटी 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इससे राज्य में सड़क निर्माण और कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है।  इसी  क्रम में अब गोरखपुर और शामली हाइवे भी बनने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हाईवे का काम भी जल्द ही शुरू हो जायेगा। यह हाईवे यूपी के 15 जिलों से होकर गुजरेगा। इनमें से कई ऐसे जिले हैं जो, विकास के लिहाज से काफी पिछड़े हैं। हाईवे के निर्माण के बाद यहां के लोगों के पास आवागमन के लिए अधिक विकल्प होंगे और एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा में कम से कम समय लगेगा।

इन जिलों को जोड़ेगा नया हाईवे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हाईवे गोरखपुर और शामली के बीच बनेगा। यह महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए बहराइच तक पहुंचेगा। इसके आगे ये लखनऊ, फिर सीतापुर से लखीमपुर, पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद होते हुए शामली तक जायेगा। इस हाईवे से बिजनौर और मेरठ को भी जोड़ा जाएगा। इस हाईवे के बन जाने से नेपाल सीमा पर निगरानी भी आसान हो जाएगी।

जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

एनएचएआई के मुताबिक, इस हाईवे की रूपरेखा तैयार करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। सीमा निर्धारित होने के बाद शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि भूमि अधिग्रहण पूरा होने में कुछ समय लग सकता है। इसके बाद हाईवे का निर्माण शुरू हो जायेगा। इस हाईवे के निर्माण में कम से कम तीन साल लगेंगे। इस संबंध में सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच बातचीत हो चुकी है। निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई की होगी ताकि किसी भी तरह  की दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें- Ghaziabad To Jewar Airport: मिनटों में पूरा होगा गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक का सफर, जानें कैसे

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?