Home » अन्य » Wife Shot: पत्नी ने थियेटर में नहीं देखी पूरी फिल्म, तो नाराज पति ने मार दी गोली

Wife Shot: पत्नी ने थियेटर में नहीं देखी पूरी फिल्म, तो नाराज पति ने मार दी गोली

[the_ad id="14540"]
WIFE SHOT

कोलकाता। Wife Shot: कोलकाता में उत्तर 24 परगना के नैहाटी में एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। दोनों फिल्म देखने गए थे, जहां से पत्नी आधी फिल्म देखकर ही वापस चली आई। बाद में पति जब घर आया तो दोनों का झगड़ा फिर से शुरू हो गया। लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि पति ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और पत्नी पर गोली चला दी। जानकारी के मुताबिक, महिला के सीने, हाथ और पैर में गोली लगी है।

इसे भी पढ़ें- Atul Subhash Suicide Case: पत्नी निकिता, सास और साला अरेस्ट, अतुल के भाई ने पूछा भतीजा कहां है

दो साल पहले हुई थी शादी

नैहाटी के राजेंद्रपुर के निवासी महेंद्र प्रताप की शादी लगभग दो साल पहले चंद्रलेखा से हुई थी। पति-पत्नी के बीच झगड़े का यह मामला रविवार देर का है। पुलिस को महेंद्र के पड़ोसियों ने बताया कि महेंद्र ने पास के सिनेमाघर में हाल ही में रिलीज हुई बंगाली फिल्म देखने के लिए कहा, लेकिन चंद्रलेखा ने पहले तो मना कर दिया, जिसके बाद बहस हुई, लेकिन बाद में वह जाने के लिए मान गई। चंद्रलेखा इंटरवल के दौरान करीब शाम 6 बजे के आसपास घर चली आई। महेंद्र ने फिल्म खत्म की और शाम सवा 7 बजे घर वापस आया। इसके बाद 8 बजे के आसपास फिर से बहस हुई और महेंद्र ने चंद्रलेखा को गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि कम से कम तीन बार गोली चली है। घायल चंद्रलेखा का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गलती से चली थी गोली

इस मामले में महेंद्र प्रताप ने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह पिस्तौल साफ कर रहा था, तभी गलती से गोली चल गयी। चंद्रलेखा के चाचा बबलू घोष भी एक्सीडेंटल शूटिंग थ्योरी में यकीन कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। रिवॉल्वर गलती से चल गई थी। उन्होंने कहा, एक बार गोली गलती से चल गई और बाकी दो बार बंदूक हाथ से नीचे गिरने की वजह से गोली चली। हालांकि पुलिस इस बात पर यकीन नहीं कर रही है। पुलिस इस संबंध में पत्नी के बयान का इंतजार कर रही है। पत्नी की गवाही होने तक आरोपी पति पुलिस हिरासत में है।
इसे भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने का विरोध करने पर पत्नी को धुना, प्रेमिका ने छीना मंगलसूत्र

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?