
Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस लीग के लिए भारतीय टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस मेगा इवेंट से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। स्पिनर कुलदीप यादव चोट से उबरने के बाद वापस मैदान में आ गए हैं। कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर गेंदबाजी करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस तेजतर्रार गेंदबाज का फिट होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। कुलदीप अपनी स्पिन ताकत से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने की ताकत रखते हैं।
इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: गावस्कर-पठान ने फाइनल की प्लेइंग XI, इन खिलाड़ियों को किया शामिल
फिट हुए कुलदीप यादव
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के चयन से पहले कुलदीप यादव ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेट पर गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी करते समय कुलदीप काफी फिट हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। बता दें कि कुलदीप ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।
चैंपियन ट्रॉफी का हो सकते हैं हिस्सा
चाइनामैंन गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। पहले टेस्ट के बाद उन्हें लंबे समय से चली आ रही ग्रोइन इंजरी की वजह से परेशानी होने लगी, जिसके चलते उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भेज दिया गया था। अब अगर कुलदीप को फिट और स्वस्थ करार दिया जाता है तो वे चैंपियंस ट्रॉफी हिस्सा जरूर होंगे। मैदान पर वापसी करते ही कुलदीप यादव एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 विकेट से कुलदीप सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। कुलदीप ने अब तक 159 मैचों में कुल 297 विकेट लिए है। 22 गज की पिच पर वे आठ बार एक ही पारी में पांच विकेट लेने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।
19 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कुलदीप को टीम में शामिल नहीं किया गया था। वनडे सीरीज 6 फरवरी से और चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है। भारतीय टीम को अपने सभी मैच यूएई में खेलने हैं, ऐसे में कुलदीप टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान से छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, सामने आई ये अहम जानकारी









Users Today : 10

