
नई दिल्ली। BCCI Jobs: भारतीय क्रिकेट टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते कुछ हफ्तों में इस तरह की खबरों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। जैसे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से बीसीसीआई नए बल्लेबाजी कोच की तलाश में जुट गई है। अब इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाने में दिलचस्पी दिखाई है।
इसे भी पढ़ें- Unemployed Cricketer: नौकरी तलाश रहा ये दिग्गज क्रिकेटर
बीसीसीआई को बैटिंग कोच की तलाश
वर्तमान में, भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में मुख्य कोच गौतम गंभीर, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल, सहायक कोच अभिषेक नायर और रयान टेन ड्यूश शामिल हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब बीसीसीआई अपने कोचिंग स्टाफ में एक बैटिंग कोच को जोड़ना चाहती है और इसके लिए उसने योग्य उम्मीदवार की तलाश भी शुरू कर दी है।
???? BATTING COACH FOR INDIA. ????
– The BCCI exploring possibilities to add a batting coach to India’s coaching staff. (Cricbuzz). pic.twitter.com/mIRTwPDxOX
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 15, 2025
सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट का दिया जवाब
दरअसल, सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट के जवाब में केविन पीटरसन ने कहा है कि वे भारतीय टीम के लिए बतौर बल्लेबाज कोच काम करने के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वे बल्लेबाजी कोच नियुक्त करना चाहते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स से पता चल रहा है कि घरेलू क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों को इस पद के लिए चयनित किया जा सकता है।
इन पर हो सकता है कड़ा एक्शन
गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने से पहले विक्रम राठौड़ भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच थे। विक्रम न सिर्फ राहुल द्रविड़ बल्कि उनसे पहले मुख्य कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व में भी बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। उनसे पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज संजय बांगर ने बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई थी। बता दें कि गौतम गंभीर खुद एक समय भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज थे। वह सहायक कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डॉयचे के सहयोग से बल्लेबाजी की कोचिंग भी दे सकते हैं, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई अभिषेक नायर और रेयान की भूमिका का आंकलन कर रही है और जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- IND vs AUS: MCG टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, चोटिल हुए राहुल-रोहित









Users Today : 23

