
नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections 2025 : बीजेपी ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। बीजेपी का संकल्प पत्र पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पेश किया। नड्डा ने घोषणा करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार सत्ता में आई तो दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी और तो और दिवाली व होली पर फ्री में सिलेंडर दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: आप का ऐलान, अब पुजारियों और ग्रन्थियों को मिलेगी इतने हजार की सम्मान राशि
ये हैं संकल्प पत्र
1. महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।
2. होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।
3. गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
4. गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये मिलेंगे।
5. गर्भवती महिलाओं को पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी।
6. पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा।
7. केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना दिल्ली में लागू की जाएगी।
8. झुग्गियों में रहने वालों को 5 रुपये का राशन दिया जायेगा
9. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये बतौर पेंशन दी जाएगी।
अव्वल रहा है BJP का ट्रैक रिकॉर्ड
संकल्प पत्र जारी करने से पहले बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। पहले घोषणापत्र होते थे, लेकिन पार्टियां उन्हें भूल जाती थीं। अब घोषणा पत्र संकल्प पत्र में बदल गया है। अपने वादों को पूरा करने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड अव्वल रहा है। यह विकसित दिल्ली की नींव का संकल्प पत्र है। दिल्ली की गारंटी योजनाएं चलती रहेंगी। हमारी सरकार के कार्यकाल में ढाई करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद भी दिल्ली में चल रहे जन कल्याण कार्यक्रम जारी रहेंगे।
During the release of @BJP4Delhi‘s Sankalp Patra-1 for the Delhi Assembly Elections. https://t.co/zTinpGZoeP
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 17, 2025
‘आप’ ने भी किये हैं कई बड़े वादे
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली की जनता से कई बड़े वादे किये हैं। जैसे कि संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के लोग निजी और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलेगा। पुजारियों और ग्रन्थियों को हर महीने 18,000 रुपये बतौर सम्मान राशि दी जाएगी। महिला सम्मान योजना के तहत महिला को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।
कांग्रेस ने किया पांच गारंटियों का ऐलान
उधर कांग्रेस ने भी पांच गारंटियों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने महंगाई मुक्ति योजना के तहत मुफ्त राशन किट, 500 रुपये के गैस सिलेंडर और 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा किया है। साथ ही, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये और जीवन रक्षा योजना के तहत 25 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा उड़ान योजना के तहत प्रति माह 8,500 रुपये की इंटर्नशिप प्रदान करने का भी वादा किया है।
इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly Election: ‘आप’ ने जारी की कैंडिडेट्स की लिस्ट, BJP-कांग्रेस के इन 6 बागियों को भी दिया टिकट









Users Today : 3

