
Seema Haider: पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आईं सीमा हैदर ने कहा कि उनके पूर्व पति गुलाम हैदर सोशल मीडिया पर उनके साथ गाली गलौच करते हैं। सीमा ने गुलाम के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका काम गंदगी फैलाना है क्योंकि वे जिहादी हैं। उन्होंने कहा कि मैं सनातन धर्म में हूं और खुश हूं। मेरे सनातन धर्म में आने और मुझे खुश देखकर उन्हें बहुत तकलीफ होती है।
इसे भी पढ़ें- Seema Haider: 5वें बच्चे को जन्म देने वाली हैं सीमा हैदर, ख़ुशी से पागल हुए सचिन मीणा
बच्चों पर भी गलत इल्जाम लगाते हैं
सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘ गुलाम सोशल मीडिया पर मुझे गाली देते और धमकाते हैं। मीणा जी, मुझे और मेरे बाबा व मेरे ससुर को भी वह गंदी-गंदी गाली देते हैं। वह सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी देता है, वह मुझ पर और बच्चों पर गलत-गलत इल्जाम लगाते हैं। गुलाम का काम अब सिर्फ गंदगी फैलाना है क्योंकि वो जिहादी लोग हैं। मैं सनातन धर्म से जुड़ गई हूं और बहुत खुश हूं, ये देखकर उन्हें बहुत तकलीफ होती है, इस वजह से वह सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ गंदगी फैलाते रहते हैं।
पाकिस्तान में ही बदल लिया था धर्म
सीमा हैदर ने कहा कि ये लोग हमेशा महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार करना जानते हैं। गुलाम का नाम लेकर सीमा हैदर ने कहा वह मुझे पैर की जूती समझते थे। आज हम खुश हैं तो उन्हें जलन हो रही है। उनकी जुबान पर बस यही बात रहती है कि धर्म बदल लिया है। सच ये है कि मैंने पाकिस्तान में अपना धर्म बदल लिया था, लेकिन उन्हें अब पता चला है, क्योंकि वह मेरे साथ नहीं रहते थे।
महाकुंभ में न जा पाने का है अफ़सोस
महाकुंभ के बारे में बात करते हुए सीमा ने कहा कि मुझे अफ़सोस है कि मैं नहीं जा पाई, जो लोग जा रहे हैं वे बहुत भाग्यशाली हैं, लोग संगम में स्नान कर रहे हैं, प्रेग्नेंसी की वजह से मैं नहीं महाकुंभ में नहीं जा पाई क्योंकि आठवां महीना चल रहा है। सीमा ने बताया कि एपी सिंह जो मेरे भाई हैं, उनसे मैंने कहा है कि मेरी तरफ से भी 51 लीटर दूध चढ़ा देना। मीणा जी भी महाकुंभ में जाने की तैयारी कर रहे हैं फरवरी में, मैं इनको जरूर भेजूंगी, महाकुंभ ने चार चांद लगा दिया है, जैसे वहां की व्यवस्था है, वहां हर चीज उपलब्ध है।
सीएम योगी की तारीफ़ की
सीमा हैदर ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं उन्हें योगी महाराज कहती हूं। उन्होंने अयोध्या को कितना खूबसूरत बना दिया है। प्रयागराज में भी उन्होंने शानदार व्यवस्था की है। योगी जी एक महान नेता हैं। मैं सनातन धर्म के लिए उनके द्वारा किए गए हर काम के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मैं बहुत खुश हूं। यहां भी हर कोई योगी जी की तारीफ करता है।
इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, पुलिस को मिले विदेशी कारतूस और 9 MM के खोखे






Users Today : 7

