Home » आज फोकस में » UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश, कोहरा और वज्रपात का अलर्ट

UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, बारिश, कोहरा और वज्रपात का अलर्ट

[the_ad id="14540"]
UP Weather

 लखनऊ। UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। राज्य के पश्चिमी इलाकों में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़ समेत 20 जिलों में बूंदाबांदी और आंधी आने के संकेत दिए हैं। बुधवार से इन इलाकों में पछुआ हवा की दिशा बदल कर पूर्वा हो जायेगी। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसे भी पढ़ें- UP Weather: ठंड से कांपा उत्तर प्रदेश, अभी और गिरेगा पारा

कम होगी हवा की रफ्तार

तराई के सात जिलों समेत प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे का भी अलर्ट जारी  किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ तराई जिलों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में अच्छी धूप खिली रही, जिसकी वजह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी देखी गई। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चली। बुधवार से हवा की रफ्तार धीरे होने के आसार हैं।

आईएमडी के मुताबिक 22 व 23 जनवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने  की संभावना है।

इन जिलों में गिर सकती है बिजली 

बागपत, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस,  बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, संभल व आसपास के इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं।

 इन जिलो ने जारी हुआ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

संतकबीरनगर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,  बहराइच, बाराबंकी, अयोध्या, हरदोई, फर्रुखाबाद, अंबेडकरनगर, बिजनौर समेत 40 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।
इसे भी पढ़ें- UP Weather Report: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन 50 जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?