Home » अंतर्राष्ट्रीय » Gold Helmet Stolen: नीदरलैंडस के म्यूजियम से चोरी हुआ 2500 साल पुराना सोने का हेलमेट, कंगन

Gold Helmet Stolen: नीदरलैंडस के म्यूजियम से चोरी हुआ 2500 साल पुराना सोने का हेलमेट, कंगन

[the_ad id="14540"]
Gold Helmet Stolen

Gold Helmet stolen: नीदरलैंडस से चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के ड्रेंट्स म्यूजियम से करीब 2500 साल पुराना सोने का हेलमेट और तीन सोने के कंगन गायब हो गये हैं। अब इस पर रोमानिया सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया बैंकॉक से चोरी छिपे लाया जा रहा सोना

प्राचीन कलाकृतियां भी चुरा ले गये चोर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हॉलीवुड मूवी की तर्ज पर नीदरलैंड्स के एक म्यूजियम में हुई चोरी ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। इस घटना में चोरों ने 2500 साल पुराना सोने का हेलमेट और तीन सोने के कंगन समेत चार प्राचीन कलाकृतियां चुरा ली है। बताया जा रहा है कि ये घटना नीदरलैंड्स के ड्रेंट्स म्यूजियम में शनिवार की सुबह घटी।  चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल किया।

Gold Helmet Stolen

रोमानिया सरकार ने जताई नाराजगी  

चोरी की इस घटना से रोमानिया सरकार नाराज है, क्योंकि जिस हेलमेट की चोरी हुई है वह नीदरलैंड्स का नहीं है बल्कि रोमानिया के नेशनल हिस्ट्री म्यूजियम से उधार लिया गया था। बताया जा रहा है कि चोरों ने शनिवार तड़के 3:45 बजे विस्फोट का इस्तेमाल कर म्यूजियम का दरवाजा खोला और वहां रखी अमूल्य कलाकृतियों को चुरा ले गये। घटना की सूचना के बाद पहुंची डच पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू कर दी।

Gold Helmet Stolen

 विस्फोटक से खोला था म्यूजियम का दरवाजा

घटना के दौरान का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि चोरों ने कैसे विस्फोटक से दरवाजा खोला।  इस दौरान विस्फोटक की वजह से म्यूजियम के भीतर धुआं और चिंगारी फ़ैल गई। चोरों ने यहां से 50 ईसा पूर्व के तीन सोने के कंगन और 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व के कोटोफेनेस्टी हेलमेट को पार कर दिया।  बताया जा रहा है कि ये हेलमेट रोमानिया के राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय की संपत्ति था और ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण था।

Gold Helmet Stolen

रोमानियाई गांव में खोजा गया था हेलमेट

इस हेलमेट को लेकर ड्रेंट्स म्यूजियम का कहना है कि इसे लगभग एक सदी पहले रोमानियाई गांव में खोजा गया था। इसके डिज़ाइन में प्राचीन कहानियों और बुरी नजर से बचाने वाले प्रतीकों का इस्तेमाल किया गया है। चोरी की इस घटना के बाद रोमानिया सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रोमानिया के प्रधानमंत्री मार्सेल सियोलाकू ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल कार्रवाई के लिए क्राइसिस टीम का गठन किया है। वहीं संस्कृति मंत्री नतालिया इंटोटेरो ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री और डच शाही परिवार के साथ हुई बैठक में इस चोरी का मामला उठाया। रोमानियाई पीएम सियोलाकू का कहना है कि, ‘हम रोमानियाई सरकार को यह स्पष्ट संदेश देंगे कि हमारी विरासत के इन अमूल्य टुकड़ों को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।

Gold Helmet Stolen

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

इधर, नीदरलैंड्स की पुलिस इस मामले की जांच के जुट गई है। इंटरपोल के साथ मिलकर पुलिस चोरों को तलाश रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरी के बाद, एक ग्रे रंग की कार म्यूजियम से कुछ दूरी पर जलती हुई पाई गई थे।  संभावना जताई जा रही है कि इस कार का इस्तेमाल भी चोरी की घटना में ही हुआ होगा।

Gold Helmet Stolen

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Attack: अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया हमलावर, सीसीटीवी फुटेज में दिखी झलक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?