
Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही खुशी कपूर के साथ फिल्म ‘नादानियां’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। हाल ही में, इब्राहिम ने अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने भी पसंद किया और खास कमेंट किया है।
इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर BJP नेता का तंज, कहा-कचरा हटना चाहिए था’
इब्राहिम ने किया बॉलीवुड डेब्यू
बताया जा रहा है कि इब्राहिम की डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले इब्राहिम अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ शर्ट लेस तस्वीरें शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मुस्कुरा रहा हूं क्योंकि मैं आप लोगों को अपनी फिल्म की पहली झलक दिखाने का ब्रेसबी से इंतजार कर रहा हूं।’
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

इब्राहिम की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स भी इस पर खूब कमेन्ट कर रहे हैं। वहीं उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने भी उनकी इन फोटोज पर प्यार की बरसात की है और स्पेशल कमेन्ट किया है। पलक ने इब्राहिम की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए स्टार आईज और मेल्टिंग हार्ट इमोजी का इस्तेमाल किया है। इससे एक बार फिर उनके अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।

पलक तिवारी को कर रहे डेट
हाल ही में यह बात सामने आई है कि इब्राहिम, श्वेता तिवारी की बेटी पलक को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को केवल दोस्ती का नाम दिया है।
इसे भी पढ़ें- Saif-Kareena: पैपराजी अब नहीं क्लिक कर सकेंगे तैमूर और जेह तस्वीर, सैफ करीना ने लगाईं पाबंदी






Users Today : 4

