Home » मनोरंजन » Entertainment World: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जिसके पैदा होते ही घर में छा गया था मातम

Entertainment World: बॉलीवुड की वह एक्ट्रेस, जिसके पैदा होते ही घर में छा गया था मातम

News Portal Development Companies In India
Entertainment World

Entertainment World: आशा नेगी आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध हस्ती हैं। उन्हें टीवी शो “पवित्र रिश्ता” से पहचान मिली। इस शो में उन्होंने लीड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की बेटी का किरदार निभाया था। इस शो में ऋत्विक धनजानी के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो के बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें एक के बाद के सफलता मिली। आशा ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल कर रही हैं। लेकिन शायद ही ये बात किसी को पता हो कि जब आशा नेगी का जन्म हुआ था तब उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई थी। दरअसल, उनके माता-पिता को बेटे की ख्वाहिश थी

इसे भी पढ़ें- Surbhi Chandna Crying: नागिन फेम एक्ट्रेस की रोती हुई तस्वीर देख परेशान हुए फैंस

माता-पिता को थी बेटे की चाहते

इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बाद आशा ने अपनी ज़िंदगी से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को उनके जन्म से परेशानी थी क्योंकि उनके माता-पिता एक बेटे की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह देर से पैदा हुई थीं। दरअसल, उनके माता-पिता ने अपने 11 साल के बेटे के निधन के बाद दूसरे बच्चे के लिए कोशिश की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asha Negi (@ashanegi)

 

बहन ने फेंक दी थी भगवान की मूर्ति

आशा ने बताया कि वह देर से पैदा हुई थी। उसकी एक बड़ी बहन थी फिर एक भाई और फिर एक और बहन। उसके भाई का 11 साल की उम्र में निधन हो गया। उसके साथ उसका कोई भावनात्मक रिश्ता नहीं था क्योंकि तब वह पैदा नहीं हुई थीं। उस नुकसान के बाद उनके माता-पिता ने फिर से कोशिश की और वह पैदा हुई।  आशा ने बताया के मेरे पैदा होने की खबर सुन कर मेरी बहन ने घर में रखी हुई भगवान की मूर्ति को बाहर फेंक दिया था क्योंकि उसे भाई चाहिए था।

मिस उत्तराखंड रह चुकी हैं आशा

बता दें कि आशा नेगी का जन्म देहरादून की पहाड़ियों में हुआ था और वहीं पर उनका पालन पोषण हुआ था। उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब जीतने के बाद ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। पहाड़ों में पले-बढ़े होने के कारण उनमें आत्मविश्वास भी कूट-कूट कर भरा था। यही वजह थी कि वे बड़े-बड़े सपने देखने लगी थीं। इसके बाद, वे मॉडलिंग में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चली गईं थी। मॉडलिंग करने के दौरान ही उन्हें ‘सपनों से भरे नैना’ शो में काम करने का मौका मिला, लेकिन असली पहचान उन्हें ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘पूर्वी देशमुख’ के किरदार निभाकर मिली।

अभिषेक बच्चन के साथ आ चुकी हैं नजर

आशा नेगी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म ‘लूडो’ में उन्होंने अभिषेक बच्चन की पत्नी का रोल किया। इस फिल्म में वह एक हाउसवाइफ के रूप में अपने परिवार की सुरक्षा के लिए चिंतित रहती हैं। अभिषेक बच्चन को उनके साथ काम करना पसंद आया और उन्होंने उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की थे।

 

इसे भी पढ़ें- Mahira Sharma Relationship: क्या सच में सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?