
Palmistry: कहते हैं जिस व्यक्ति के हथेली में भाग्य रेखा होती है, उसे अभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। हथेली में भाग्यरेखा मणिबंध से शुरू होती है और मध्यमा उंगली के नीचे बने उभार तक जाती है। इस उभर को शनि पर्वत कहते हैं। वहीं भाग्यरेखा को शनि रेखा के नाम से भी जाना जाता है। व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं होती हैं, जिनमें से एक भाग्य रेखा है। जब किसी शख्स की हथेली पर भाग्य रेखा अच्छी और विकसित होती है तो उसे जल्दी सफलता मिलती है। भाग्य रेखा के विभिन्न प्रकार होते हैं, जिनका अध्ययन करके व्यक्ति के भाग्य का अनुमान लगाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Palmistry: अगर हथेली पर मौजूद हैं ये खास निशाना, तो जरूर बनेंगे धनवान
क्या कहती है हथेली की भाग्य रेखा
हर किस के हाथ में भाग्य रेखा अलग-अलग तरीके से बनी होती है। जैसे कि किसी व्यक्ति की भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर साफ-सुथरी और सीधे शनि पर्वत तक पहुंचती है। ऐसा व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों को उनके काम में जल्दी सफलता मिलती है। इनके पास धन की कमी नहीं होती। वहीं कुछ लोगों की भाग्य रेखा दो भागों में बंटी होती है। एक भाग शनि पर्वत पर पहुंचता है तो दूसरा भाग गुरु पर्वत के पास। इस प्रकार की रेखा वाले व्यक्ति दयालु होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में सम्मान और उच्च पद हासिल होता है।
दो भाग्य रेखा
कभी-कभी किसी व्यक्ति की हथेली में दो भाग्य रेखाएं होती हैं, जिनके हथेली में ये ख़ास रेखा होती है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। उनके पास धन की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोगों को अपने जीवन में सफलता हासिल करने में ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। इसके साथ ही जिनकी भाग्य रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिल जाती है, उन्हें भी जीवन में सुख सुविधा मिलती है। ऐसे लोग कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करते हैं। उनके पास आमतौर पर पैतृक संपत्ति होती है, जिससे वे अच्छी आय अर्जित करते हैं।
बुद्धि के बल पर मिलती है सफलता
जिन लोगों हथेली में विद्या रेखा अनामिका उंगली की तरफ झुकी हुई होती है, ऐसे लोग अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। विद्या रेखा की शुरुआत अनामिका और मध्यमा उंगली के बीच से होती है। जिनकी हथेली में ये रेखा होती है, ऐसे व्यक्ति काफी बुद्धिमान होते हैं और बुद्धि के बल पर ही अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड माने जाते हैं। इन्हें जीवन में धन और सुख की कमी नहीं होती। ये लोग जीवन का पूरा आनंद लेते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। इन्हें कंजूसी पसंद नहीं आती है। ये लोग पैसा भी खूब खुलकर खर्च करते हैं।
अगर किसी की हथेली में सूर्य रेखा भाग्य रेखा से मिली हुई होती है, तो उन्हें अचानक धन मिलता है। ऐसे लोगों के जीवन में तेजी से बदलाव आता है। वहीं जिनकी हथेली में दो सूर्य रेखाएं होती हैं, वे बेहद भाग्यशाली होते हैं। ये लोग राजनीति में सफल होते हैं और उच्च पद हासिल करते हैं। समाज में भी इन्हें खूब मान सम्मान मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Palmistry: जीवन पर कैसा प्रभाव डालती है जीवन रेखा, यहां जानें









Users Today : 15

