Home » अन्य » Experiment: एक्सपेरीमेंट करना था, इसलिए डॉक्टर ने नहाना बंद कर दिया, 5 साल बाद किया ये दावा

Experiment: एक्सपेरीमेंट करना था, इसलिए डॉक्टर ने नहाना बंद कर दिया, 5 साल बाद किया ये दावा

News Portal Development Companies In India
Experiment

Experiment: बचपन से हमें सिखाया जाता है कि रोज़ कम से कम एक बार जरूर नहाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर शरीर से बदबू आने लगती है और यह व्यक्तिगत हाईजीन के लिए आवश्यक माना जाता है। इस धारणा को प्रिवेंटिव मेडिसिन डॉक्टर हैम्बलिन ने चुनौती दी है और उन्होंने  न नहाने का फैसला लिया। डॉक्टर का कहना है कि वे पिछले पांच साल से नहीं नहा रहे हैं, फिर भी उनके शरीर से कोई बदबू नहीं आती है और न ही उन्हें किसी तरह की दिक्कत हो रही है।

इसे भी पढ़ें- भारत में मिला एमपॉक्स का संदिग्ध मामला, जांच जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, जानें सभी अपडेट

हाइजीन उत्पादों को बताया बेकार

डॉ. हैम्बलिन ने शैंपू, साबुन और अन्य हाइजीन उत्पादों को भी बेकार बताया है। उनका कहना है कि ये उत्पाद हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह प्रयोग खासतौर पर इस लिए किया क्योंकि वे यह जानना चाहते थे कि क्या स्वच्छता की आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है या यह सिर्फ व्यक्तिगत पसंद है।

समाप्त हो जाते हैं शरीर के रसायन

डॉ. जेम्स हैम्बलिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका अनुभव हाईजीन पर सवाल उठाना नहीं है बल्कि उनका मकसद सिर्फ ये जानना है कि क्या हमारे शरीर को व्यक्तिगत देखभाल के लिए शैंपू या साबुन जैसे उत्पादों की आवश्यकता है या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे लोगों से नहाना बंद करने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि स्वच्छता के प्रति एक नए दृष्टिकोण को उजागर कर रहे हैं। डॉ. हैम्बलिन ने कहा कि शैंपू और साबुन हमारी त्वचा के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्किन को बार-बार धोने से वह सूखी हो जाती है और शरीर के अंदर से निकलने वाले तेल व अन्य रसायन पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं। दरअसल, साबुन या शैंपू हमारी त्वचा से वसा, लिपिड व अन्य तेल धीरे धीरे खत्म करने का काम करते हैं।

नहीं आती बदबू

सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक न नहाने से  शरीर से बदबू आने लगती है? डॉ. हैम्बलिन के अनुसार, यह चिंता लोगों के लिए आम होती है। उनका कहना है कि इस एक्सीपेरीमेंट के ये समझा आया कि कुछ समय बाद शरीर इस स्थिति में ढल जाता है और बदबू आने की समस्या ख़त्म हो जाती है। उनका कहना है कि जब हम व्यायाम करते हैं, तो शरीर पसीने और नमक से भीग जाता है। ऐसे में साबुन या शैम्पू की बजाय सिर्फ पानी से धोना भी पर्याप्त होता है।

 

इसे भी पढ़ें- Remedies For Healthy Hair: बालों टूटने से बचाना है तो सुखाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?