
Jasprit Bumrah: इंडियन टीम के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का टीम होना क्रिकेट प्रेमियों को निश्चिन्त कर देता है कि अब भारत को कोई भी नहीं हरा सकता है, लेकिन हाल ही में उनकी फिटनेस को लेकर आई खबर ने लोगों को चिंतित कर दिया था। क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल आ रहा था कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं।
इसे भी पढ़ें- Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में रच दिया इतिहास
19 फरवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज
दरअसल, फिटनेस की वजह से इन दिनों खेली जा रही है इंग्लैंड सीरीज से बुमराह को बाहर कर दिया गया है। इससे फैंस और भी परेशान हो गये हैं। हालांकि जसप्रीत को लेकर अब एक अहम जानकरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह की भागीदारी पर अंतिम फैसला 11 फरवरी को लेगा। बता दें कि चैंपियन ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी को होगा। आईसीसी ने स्क्वॉड में बदलाव के लिए 12 फरवरी की आखिरी तारीख तय की है।
India are set to take a final decision on Jasprit Bumrah’s Champions Trophy participation with the deadline for submission of the final squads approaching
Full story: https://t.co/22cEzur2s6 pic.twitter.com/DARDw5qTGL
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) February 10, 2025
बीसीसीआई ने अचानक से हटाया स्क्वॉड से नाम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट बोर्ड 11 फरवरी को तय करेगा कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल हो सकते हैं या नहीं। बता दें कि बुमराह को ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम टेस्ट में चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह खेल से दूर हैं। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करेंगे, लेकिन एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले ही बीसीसीआई ने अचानक से उनका नाम स्क्वॉड से हटा दिया था, जिससे चैंपियन ट्रॉफी को लेकर भी सस्पेंस बन गया है
इसे भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, झटके इतने विकेट









Users Today : 10

