Home » क्राइम » Humanity Is Ashamed: दहेज नहीं मिला, तो ससुराल वालों ने इंजेक्शन लगाकर बहु को किया HIV पॉजिटिव

Humanity Is Ashamed: दहेज नहीं मिला, तो ससुराल वालों ने इंजेक्शन लगाकर बहु को किया HIV पॉजिटिव

[the_ad id="14540"]
HIV Infected Injection g

सहारनपुर। Humanity Is Ashamed:  लड़की हो या लड़का शादी को लेकर हर किसी के सपने होते हैं, लेकिन कई बार ये सपने दहेज की भेंट चढ़ जाते हैं। शादी के बाद कुछ लड़कियों की जिन्दगी मौत से भी बदतर हो जाती है, तो कुछ को अपनी जिन्दगी से ही हाथ धोना पड़ जाता है। कहीं-कहीं तो दहेज के लोभी अपनी बहुओं के साथ ऐसा सलूक कर देते हैं जिसे वह न जी पाती हैं और न ही मर पाती  हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से आया है। यहां सुसुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहु को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया।  इस घटना के सामने आते ही लड़की के मायके और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें- Love Jihad: आनंद बन कर मिला आलिम, शादी का झांसा देकर फंसाया प्रेम जाल में, फिर कराया गर्भपात

पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक मामला

अब सहारनपुर की एक अदालत ने पुलिस को महिला के ससुराल वालों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके सास ससुर ने उसे जबरन एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए सहारनपुर के एसपी ग्रामीण सागर जैन ने बताया कि पीड़िता सहारनपुर की रहने वाली है। अब उसके पति, देवर, ननद और सास के खिलाफ 307,  498ए, 323, 328 और 406 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया  गया है।

45 लाख से अधिक खर्च हुआ था शादी में

कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में महिला के पिता ने बताया है कि उन्होंने फरवरी 2023 में  पूरे रीति रिवाज के साथ अपनी बेटी की थी। इस शादी में उन्होंने करीब 45 लाख रुपये खर्च किये थे। दूल्हे को बतौर दहेज सब कॉम्पैक्ट एसयूवी और 15 लाख रुपये नकद दिए थे। शादी के बाद जब उनकी बेटी विदा होकर ससुराल गई तो उन लोगों 10 लाख रुपये नकद और एक बड़ी एसयूवी की मांग शुरू कर दी। इसके लिए उनकी बेटी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक की उन लोगों ने 25 मार्च 2023 उनकी बेटी को घर से निकाल दिया। इसके बाद मामले में पंचायत हुई, जिसके फैसले के बाद उसे वापस ससुराल भेज दिया गया, लेकिन उनकी दहेज मांग कम नहीं हुई और उन्होंने घिनौना कदम उठाते हुए अपनी बहू को एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया।

 

इसे भी पढ़ें- Divorce Celebration: तलाक मिलते ही खुश हुई महिला, काटा केक, फाड़ा शादी का कार्ड, देखें वीडियो

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?