Home » अन्य » Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में तेज गड़गड़ाहट के साथ डोली धरती, डरे सहमे लोग भागे घरों से बाहर

Earthquake In Delhi NCR: दिल्ली-NCR में तेज गड़गड़ाहट के साथ डोली धरती, डरे सहमे लोग भागे घरों से बाहर

[the_ad id="14540"]
Earthquake In Delhi NCR

नई दिल्ली। Earthquake in Delhi NCR:  सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गय, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में दहशत फ़ैल गई। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कई लोगों का कहना है कि झटके इतनी तेज थे कि वे डर गया। उन्होंने ये भी बताया कि ये उनके जीवन के सबसे भयानक अनुभवों में से एक है। बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान जमीन के नीचे से तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी, जिससे लोग घबरा गये। हालांकि अब विशेषज्ञों ने बताया है कि आवाज किस वजह से आई होगी।

इसे भी पढ़ें- NASA Alert: बच गई धरती, काफी करीब से गुजरे 2 Asteroid, जानें साइज और रफ्तार

जमीन के अंदर होता  है कंपन

Earthquake In Delhi NCR

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के दौरान, जमीन के अंदर कंपन होता है, जिससे छोटी अवधि की भूकंपीय तरंग गति पैदा होती है और हवा तक पहुंचती हैं, जो ध्वनि तरंग बन जाती है। ये ध्वनि तरंगे वायुमंडल में कंपन पैदा करती हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जितना उथला या कम गहराई वाला होगा, उर्जा उतनी ही ज्यादा सतह तक पहुंचेगी। उच्च आवृत्ति वाली भूकंपीय तरंगे जमीन से होकर गुजरती हैं, जिससे भूकंप के दौरान गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने लगती है। दिल्ली में आए भूकंप का केंद्र जमीन से महज पांच किलोमीटर नीचे ही था, जिससे लोगों को गड़गड़ाहट की तेज आवाज सुनाईं दी।

4.0 तीव्रता का आया भूकंप

Earthquake In Delhi NCR

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार की सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के ये झटके सोमवार को सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। झटके इतने तीव्र थे कि गहरी नींद में सो रहे लोग जाग गये और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं इलाके में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास था।

अगर  बात करें दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य शहरों की, तो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा में भी भूकंप के झटके महसूस किये। वहीं हरियाणा का कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल भी इसकी जद में आया। हालांकि कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट 

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा… ‘दिल्ली और आस-पास के हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सभी लोगों से शांत रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की जाती है। साथ ही संभावित झटकों के प्रति भी सतर्क रहने की भी जरूरत है। संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Prediction On The World End: धरती का विनाश कर देंगी ये 5 चीजें, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?