Home » खेल » Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

News Portal Development Companies In India
Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match:

नई दिल्ली। Champions Trophy 2025, Ind-Pak Match: इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है। हालांकि हाइब्रिड मॉडल के तहत भारत इस सीरिज के अपने अभी मैच दुबई में खेल रहा है। इसी कड़ी में कल हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत में पाकिस्तन को छह विकेट से हरा दिया है। इस मैच में विराट कोहली ने अपना 51वां वनडे शतक जड़ते हुए 14 हज़ार रन पूरे किये और  मैन ऑफ़ द मैच बने। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दो ग्रुप में हो रहे इस मैच में यह भारत की दूसरी जीत है। वहीं पाकिस्तान की दूसरी हार।

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: कुछ घंटे में शुरू होने वाला है टूर्नामेंट, यहां से खरीद सकते हैं टिकट

 42 ओवर में हासिल किया लक्ष्य 

Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match

बता दें कि दुबई के स्टेडियम में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में पाक टीम ने भारत के खिलाफ 242 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करने उतरी रोहित की सेना ने महज 42 ओवर और तीन गेंदों  में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। साथ ही भारत ने जीत के 242 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया। इस हार के साथ मेजबान टीम यानी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

श्रेयस अय्यर ने बनाया अर्धशतक

गौरतलब है कि पाकिस्तान इस सीरिज का चैंपियन रह चुका है और इस बार की मेजबानी भी वहीं कर रहा है। रविवार को दुबई में खेले गये भारत-पाकिस्तान मैच में कोहली ने शतक जड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की और वनडे में 14,000 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक बनाया। वहीं शुभमन गिल ने भी 46 रनों की शानदार पारी खेली।

भारतीय टीम ने की सधी हुई गेंदबाजी

Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match:

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला लिया। वहीं गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद सधी हुई और अनुशासित बालिंग करते  हुए पाकिस्तान को 241 रनों पर समेट दिया। इस खेल में पाकिस्तान के सऊद शकील और मोहम्मद रिजवान ने 104 रनों की साझेदारी की और पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान शकील ने 62 रन बनाये जबकि रिजवान ने 46 रनों का योगदान दिया। इससे पहले पाकिस्तान के दो विकेट महज 47 रन पर ही गिर चुके थे।

242 रन बनाकर ऑलआउट हुई पाक टीम

शकील और रिजवान के आउट होने के बाद पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी अधिक देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका और 242 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 40 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं अक्षर ने पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा, हार्दिक ने अर्धशतक बनाकर कर क्रीज पर जमे शकील को आउट किया। इसके बाद गेंदबाजी करने आये रवींद्र जडेजा ने तैयब ताहिर को सिर्फ 6 रन पर आउट कर दिया। वही कुलदीप ने नसीम शाह,  सलमान आगा और शाहीन शाह अफरीदी को आउट किया।

सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा

Champions Trophy 2025 Ind-Pak Match

इस मैच में विराट कोहली ने 14000 रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सचिन ने ये उपलब्धि 350 पारियां खेलने के बाद हासिल की थी। वहीं कोहली  287 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस उपलब्धि  के साथ ही कोहली, तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे विशिष्ट खिलाड़ियों के  क्लब में शामिल हो गए। बता दें कि, इस समय कोहली काफी दबाव में खेल रहे थे क्योंकि बीते कुछ दिनों से उनके फॉर्म पर काफी सवाल उठ रहे थे।

 

रोहित ने भी बनाया रिकॉर्ड

वहीं इसी सीरिज में बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वह सस्ते में आउट हो गए थे, जिससे उनकी हर तरह आलोचना हुई थी। इसके साथ ही भारत के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान 9000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज एकदिवसीय सलामी बल्लेबाज बन गए। इस सफलता के साथ रोहित भी सचिन तेंदुलकर (15310), सनथ जयसूर्या (12740), क्रिस गेल (10179), एडम गिलक्रिस्ट (9200) और सौरव गांगुली (9146) के साथ वाले विशिष्ट क्लब में शामिल हो गये हैं।

 

इसे भी पढ़ें- Champions Trophy And India Team: अश्विन को समझ में आई टीम, कहा-  ‘चयन में हुआ है ब्लंडर

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?